Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजदीप सरदेसाई पर भ्रामक खबर चलाने का आरोप लगा राष्ट्रपति भवन ने अरुण पुरी को भेजा पत्र, पढ़ें

राष्ट्रपति भवन की तरफ से इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन अरुण पुरी को एक पत्र भेजा गया है. इस पत्र में पिछले दिनों नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र के अनावरण को लेकर पत्रकारों द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट्स का हवाला दिया गया है. राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से अरुण पुरी को लिखे पत्र में आरोप लगाया गया है कि सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन भ्रामक खबर चलाई गई.

पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी तस्वीर के अनावरण के बाद कुछ पत्रकारों ने भ्रामक खबर पोस्ट की कि ये तस्वीर नेताजी की नहीं बल्कि एक्टर प्रसनजीत चटर्जी की है. इंडिया टुडे समूह के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी ऐसा दावा किया. पत्र में कहा गया कि पत्रकारों ने इससे जुड़े तथ्यों की जांच-परख करना जरूरी नहीं समझा. न ही नेताजी के परिवार के किसी सदस्य से बात की गई.

राष्ट्रपति भवन ने इस हरकत के लिए निंदा की और इंडिया टुडे समूह के साथ अनुबंध की समीक्षा करने की चेतावनी दी.

राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी लेटर पढ़ें-

संबंधित खबर-

राजदीप सरदेसाई को इंडिया टुडे ग्रुप ने किया पनिश, हुए ऑफ़एयर

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन