Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का चुनाव जल्द कराने पर रायशुमारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय के मान्यता प्राप्त संवाददाता प्रभात त्रिपाठी अपने सभी साथियों के सामने उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के असंवैधानिक कार्यकाल और शीघ्र से शीघ्र नये चुनाव कराने के एलान के लिये राय लेना चाहते हैं। वह जानना चाहते हैं कि क्या वक्त नहीं आ गया कि इसका एलान जल्द से जल्द किया जाये। वह लिखते हैं कि मैंने अपने सभी साथियों के सामने कुछ सवाल रखे हैं, क्या यह सवाल सही है, अगर सही है तो मुझे मेल के माध्यम से अपनी राय दें कि इस कार्य के लिये आगे की रणनीति क्या रखी जाये और क्या होनी चाहिये। इस सप्ताह सभी की राय से कोई बैठक का आयोजन हो जाये तो सभी पत्रकारों के हितों के लिये अच्छा होगा। 

”मै कुछ अहम मुद्दे आप लोगों के सामने रखना चाहता हूं कि आखिर उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का महत्व दिन पर दिन क्यों गिर गया है? इस समिति को कुछ लोगों ने जबरदस्ती हाईजैक क्यों कर लिया है? पत्रकारों के हितो में कोई काम क्यों नहीं होते है? हर बार समिति का कार्यकाल दो साल के लिये होता था उसे हेमंत तिवारी की कमेटी ने बिना एजीएम की बैठक बुलाये कार्यकाल तीन साल का कैसे कर लिया? 

” कोई नियम कानून होता है। अगर नियम कानून नहीं है तो समिति का संवैधानिक महत्व क्या रह जाता है। क्या मेरे सभी साथी इस तरह के कृत्य का समर्थन करते है तो आखिर मजबूरी क्या है? क्यो न जल्द से जल्द एजीएम की बैठक बुलाकर वर्तमान कमेटी को भंग करके नये चुनाव का एलान किया जाये। यह सभी सवाल आज उन सभी पत्रकारों के हैx जिन्होंने पिछले चुनाव में कमेटी का चयन तो किया था लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके मतों का भद्दा मजाक उड़ाया जायेगा और चुनी हुई कमेटी बिना एजीएम की बैठक बुलाये कोई ऐसा निर्णय सभी मतदाताओं पर थोप देगी जो संवैधानिक तौर पर सही नहीं है। बिना बताये कमेटी का कार्यकाल तीन साल का कर लेना कहा तक न्याय संगत है।” 

प्रभात त्रिपाठी लिखते हैं कि ”मेरे यह सभी सवाल अपने यूपी के सभी राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त संवादददाताओं व फोटो ग्राफरों से हैं। चाहे प्रिंट मीडिया हो या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। फूट लोकतंत्र को कमजोर करती है। मैं यह भी सवाल उठा रहा हूं कि वर्तमान असंवैधानिक समिति को एजीएम की तत्काल बैठक बुलाकर क्यों न भंग करके नया जनादेश लेने के लिये नये चुनाव की घोषणा कर दी जाये। 

प्रभात कुमार त्रिपाठी संपर्क : 9450410050 / [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन