Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘इंडिया न्यूज’ के पत्रकार रोहित सावल बने हिमाचल प्रदेश के सीएम के मीडिया सलाहकार

Rana Yashwant : कुछ उपलब्धियां आपके लिए खुशी और नाज़ दोनों का ख़ज़ाना लेकर आती है. इंडिया न्यूज उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड और हरियाणा के संपादक रोहित सावल का नया मुकाम मेरे लिये ऐसा ही है. आज उन्हें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मीडिया सलाहकार बनाने का एलान हुआ. नोटिफिकेशन जारी किया गया. रोहित एक सुलझे और साहसी पत्रकार हैं.

काबिल, जुनूनी, जुझारु और ईमानदार. बतौर इंसान नेकदिल, नेकनीयत और नेकी में यकीन रखनेवाले. मेरे साथ एक अजीब-सा रिश्ता रहा है रोहित का. करीब भी उतनाऔर मुझसे लिहाज,डर भी उतना ही. छोटी-बड़ी, निजी-पराई, हर जरुरी बात बताना और दफ्तर से घंटे भर के लिये भी कहीं जाना हो तो पहले पूछ लेना कि सर जाएं?

इन आदतों के चलते रोहित मेरे बहुत करीब होते गए. याद नहीं कि कुछ कहा हो और उसपर अमल ना हुआ हो. मूड बहुत अच्छा हो या बहुत खराब -दोनों स्थितियों में फोन आना कि सर आज टाइम निकालिए,आ रहा हूं. प्रोफेशनल रिश्तों के धीरे धीरे निजी, सहज, आत्मीय और भावनात्मक होने की मेरे लिए बेहतरीन मिसाल है, रोहित से मेरा रिश्ता.

उनके सुनहरे और चमकदार भविष्य की बहुत सारी मंगलकामनाएं.

इंडिया न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन