नई दिल्ली। भड़ास4मीडिया पर खबर पब्लिश होने के बाद सहारा समय टीवी चैनल ने आखिरकार फर्जी भर्ती विज्ञापनों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। चैनल प्रबंधन ने साफ किया है कि सहारा समूह में किसी भी तरह की भर्ती प्रक्रिया नहीं चलाई जा रही है और सोशल मीडिया पर चल रहे विज्ञापन पूरी तरह फर्जी हैं।
भड़ास पर खबर छपने के बाद प्रबंधन ने अपने अखबार में सार्वजनिक नोटिस जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। नोटिस में कहा गया है कि कुछ अनधिकृत लोग चैनल के नाम पर कंटेंट राइटर, रिपोर्टर, वीडियो एडिटर, ग्राफिक्स डिजाइनर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव और कैमरामैन जैसे पदों पर आवेदन मांग रहे हैं। इन विज्ञापनों में दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी फर्जी हैं।
कंपनी का बयान

सहारा प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की किसी भर्ती प्रक्रिया से कंपनी का कोई लेना-देना नहीं है। यदि कोई व्यक्ति इस फर्जीवाड़े में शामिल होता है तो वह पूरी तरह से अपने जोखिम पर होगा और इसकी जिम्मेदारी कंपनी नहीं लेगी।
कानूनी चेतावनी
नोटिस में कहा गया है कि इस तरह के विज्ञापनों में कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया है, जो कि कॉपीराइट एक्ट, 1957 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। कंपनी ने संकेत दिया है कि दोषियों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
यह कदम उस समय उठाया गया है जब सहारा समूह पहले ही कर्मचारियों की सैलरी और अन्य बकाया मुद्दों को लेकर घिरा हुआ है। ऐसे में ठगों द्वारा चैनल के नाम पर फर्जीवाड़ा किए जाने से कर्मचारियों और नौकरी तलाशने वालों में और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।
सहारा समय न्यूज़ चैनल में भर्ती निकली है। रिपोर्टर से लेकर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव तक के पदों पर वैकेंसी है।
नीचे पढ़ें जिस भर्ती पर सहारा की तरफ से खंडन आया….
लेकिन यह बात नहीं पचती की एक तरफ सहारा टीवी के सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी अपने वेतन व अन्य भत्तों की देनदारी के लिए पिछले कई दिनों से नोएडा में धरना दे रहे हैं, और दूसरी तरफ नौकरी के लिए यह विज्ञापन कहां तक जायज है। बहरहाल, इस नौकरी के लिए जो भी आवेदन करे अपने रिस्क पर करे। ये लोग रुपया पैसा देने लायक नहीं रहे….
नई दिल्ली। सहारा समय ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। संस्थान की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कंटेंट राइटर, रिपोर्टर, वीडियो एडिटर, ग्राफिक्स डिजाइनर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और कैमरामैन के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार सहारा समय की आधिकारिक ईमेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं या सीधे +91-9310639609 नंबर पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सहारा समय के मुताबिक, यह मौका मीडिया इंडस्ट्री में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहद खास है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से बढ़ते कदमों के बीच योग्य और क्रिएटिव प्रतिभाओं को टीम से जोड़ने की कवायद तेज़ कर दी गई है।
ये भी पढ़ें…


