Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में सपा का बुरा वक्त शुरू हो चुका है, इसीलिए हर तरह की ग़ुंडागर्दी पर उतर गए हैं सपाई

कहते हैं जब बुरा वक़्त आता है तब ऊंट पर बैठे हुए आदमी को कुत्ता काट लेता है.. 2017 में विधानसभा चुनाव के आते-आते समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों का भी बुरा वक़्त शुरू हो गया है लेकिन समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं, मौजूदा और पूर्व मंत्रियों को जेल जाने की कुछ ज़्यादा ही जल्दी है… अभी हाल ही में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की जांच के लपेटे में आए समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी और सूबे के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति गुंडागर्दी पर उतर आए हैं… अपने ऊपर लगे आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त से गायत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर लखनऊ की सामाजिक कार्यकर्ता और आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर को धमकी दी गई है…

यूपी के समाजवादी मंत्री और अमेठी से पहली बार ही विधायक बने गायत्री प्रसाद प्रजापति के गुर्गों का हौसला इतना बुलंद है कि उन्होंने सिर्फ नूतन ठाकुर को ही नहीं धमकाया बल्कि उनके पति आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर तक को नहीं बख़्शा… गायत्री के गुर्गों ने अमिताभ ठाकुर के मोबाइल पर फोन किया और गायत्री के केस से हटने वरना परिणाम भुगतने की धमकी दी… इस मामले के गरमाने के बाद लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है…

समाजवादी पार्टी के ऐसे ही एक और दबंग और बाहुबली चेहरे हैं, लखनऊ निवासी पूर्व दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री इक़बाल अली. एक डेंटल कालेज के मालिक और ख़ुद डाक्टरी की पढ़ाई कर चुके इक़बाल समाजवादी पार्टी के युवा मुस्लिम चेहरे हैं. एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोनों की ही टीम में बराबर हिस्सेदारी रखने वाले इक़बाल वैसे तो बेहद शरीफ और संभ्रांत परिवार से ताल्लुक़ रखते हैं लेकिन बताया जा रहा है कि अपने किसी परिचित के पैसे वापस दिलाने के मामले में पैरोकारी कर रहे इक़बाल पर तारिक़ नाम के एक युवक को जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगे हैं जिसके बाद इक़बाल के ख़िलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है. लेकिन राजधानी लखनऊ की पुलिस युवा मुख्यमंत्री की टीम के इस युवा सदस्य के रसूख़ से इतनी प्रभावित है कि उसने बाज़ारख़ाला थाने में इक़बाल के ख़िलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले पीड़ित पक्ष के ख़िलाफ भी एक मुक़दमा दर्ज कर लिया है..

लेखक उस्मान सिद्दीक़ी उत्तर प्रदेश के युवा पत्रकार हैं. कई अख़बारों, पत्रिकाओं और समाचार चैनलों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं. वर्तमान में नोएडा स्थित एक निजी न्यूज़ चैनल में कार्यरत हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन