Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

सानिया मिर्ज़ा का बिहारी कनेक्शन : तीन-तीन गाने बन गए….

लाखों करोड़ों युवा दिलों की धड़कन टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा का बिहार के साथ क्या नाता है इससे आप अभी तक अनजान हैं तो खोजी पत्रकार अनूप नारायण सिंह आप को बता रहे हैं कि हैदराबाद में जन्मी और पाकिस्तानी क्रिकेटर सोइब मालिक से ब्याही सानिया का बिहार से जुड़ाव है….

पूरी दुनिया में अपने खेल और बेपनाह हुश्न के कारण चर्चा के केंद्र बिंदु में रहने वाली सानिया मिर्ज़ा का बिहार से एक अनूठा जुड़ाव है जिसे आप आज तक नही जानते थे. उसे आज हम आपको बता रहे है. वैसे तो ना ही सानिया और ना ही उसके परिजन कभी बिहार आये है और ना ही उनका कोई दूर दूर का रिश्तेदार ही बिहार में रहता है. बावजूद इसके बिहार में किसी भी फ़िल्मी या राजनैतिक हस्ती से ज्यादा लोग सानिया मिर्ज़ा को जानते है और उनकी नजर में वह सबसे बड़ी स्टार हैं.

बिहार के सुदूर गांव में भी लोग आप को सानिया मिर्ज़ा का पूरा प्रोफाइल एक साँस में ही बता सकते हैं. जी हां भोजपुरी गीत संगीत की दुनिया में सबसे ज्यादा बिकाऊ और गायक गीतकारों की ड्रीम गर्ल टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ही रही हैं. सानिया के नाम से भोजपुरी संगीत में लाखों कारोड़ों का व्यापार होता है. सानिया मिर्ज़ा कट नथुनिया जान मारेला…… गीत भोजपुरी के स्टार गायक पवन सिंह को सुपर स्टार बनाने में सहायक हुआ. इस गाने का क्रेज़ इसी बात से समझा जा सकता है कि बिहार के सराफा मार्केट में एक नया आभूषण सानिया मिर्ज़ा कट नथुनी की डिमांड एक एक बढ़ गयी और जबरदस्त ट्रेंड चला.

उभरते गायक खेशारीलाल ने सानिया की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर से होने को मुद्दा बना कर एक गाना गया जिसके बोल थे ….बहुत कुंवार हिन्दुस्तानी किरकेटर …सचिन तेंदुलकर धोनी से के बाटे बेटर…. पठान सलमान संगे कईली बैएमानी ….नथिया वाली सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी…. इस गीत ने गायक खेशारीलाल को सुपर स्टार की श्रेणी में खड़ा कर दिया. उसके बाद भी बिहारिओ का प्रेम सानिया मिर्ज़ा से कम नहीं हुआ.

शादी के पांच वर्षों बाद तक जब सानिया माँ नहीं बनीं तो उनके शौहर से ज्यादा चिंता बिहार के लोगों को हुई और गायक अजीत आनंद ने इस मुद्दे को लेकर एक भोजपुरी एल्बम बनाया जिसके बोल हैं …लग गिल साल सानिया चढ़ते फगुनवा ..गोदिया में खेलल नहीं अबही ले मुनवा ..नदिया ख़राब बा की जोरन में कमी …टेनिस वाली सानिया कहिया बनबू तू ममी…. अब आप ही बताइये कि है की नहीं सानिया मिर्ज़ा का जबरदस्त बिहारी कनेक्सन… हालांकि सानिया को इस बात की जानकारी अभी तक नहीं है कि बिहार के लोग उनके प्रति कितने दीवाने हैं…

अनूप नारायण सिंह
[email protected]

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन