Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

फेसबुक के एक अद्भुत व्यक्तित्व संजय सिन्हा जी का आज बर्थडे है!

मैं ख़ुद संजय जी की रोजाना की कहानियों का रेगुलर पाठक हूँ और उनकी पत्रकारिता से सम्बंधित कहानियों को भड़ास पर भी प्रकाशित करता हूँ…

यशवंत सिंह-

फेसबुक के एक अद्भुत व्यक्तित्व Sanjay Sinha (संजय सिन्हा) जी का आज बर्थडे है। एक पत्रकार सोशल मीडिया का कितना बेहतरीन इस्तेमाल कर सकता है, ये संजय सिन्हा जी को देख कर पता चलता है। वन मैन आर्मी हैं।

लाखों फॉलोवर और चाहने वाले। रोज एक कहानी लिखते हैं एफबी पर। विविध विषयों पर। पत्रकारिता को भी नहीं बख्शते। एसएसएफबी फ़ैमिली यानि संजय सिन्हा फेसबुक फ़ैमिली इनका हैश टैग है।

अपनी विस्तारित फ़ैमिली से ये दिल से मुहब्बत करते हैं। इसीलिए साल भर में एक पारिवारिक महोत्सव होता है जिसमें देशभर के इनके चाहने वाले जुटते हैं। मैं ख़ुद संजय जी की रोजाना की कहानियों का रेगुलर पाठक हूँ और उनकी पत्रकारिता से सम्बंधित कहानियों को भड़ास पर भी प्रकाशित करता हूँ।

संजय सिन्हा जी इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप, टीवी टुडे ग्रुप जैसे सर्वोच्च मीडिया संस्थानों के उच्च पदों पर कार्य कर चुके हैं। चैनल हेड भी रह चुके हैं। अब ज़िंदगी को अपने अंदाज़ अपने हिसाब से जीते हैं।

दिल्ली के अलावा ये सर्वाधिक वक़्त जबलपुर में देते हैं। आज की इनकी कहानी जबलपुर के अपने परिजनों को याद धन्यवाद करने से संबंधित है। हैप्पी बड्डे संजय सर!


विवेक गुप्ता-

आज देश के बड़े पत्रकार संजय सिन्हा का जन्मदिन है। उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। संजय सिन्हा एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने रूखे दिलों में भी प्यार की फसलें उगाई है । उन्होंने फेसबुक के माध्यम से मित्रों से आगे निकलकर परिजन बनाए हैं। गुजरात के भुज में आए भूकंप पर उनकी पुस्तक 6.9 रिएक्टर स्केल बहुत प्रसिद्ध हुई थी ।अमेरिका में रहकर भी देश के लिए रिपोर्टिंग कर चुके संजय सिन्हा चाहते तो फिल्मों में हीरो बन सकते थे लेकिन उन्होंने आम इंसानों का हीरो बनाना पसंद किया ।साल में एक बार वे अलग-अलग स्थानों पर अपने फेसबुक परिजनों को आमंत्रित करते हैं और उनका स्वागत सत्कार करते है । संजय सिन्हा की कहानी दिल्ली के सरकारी पाठ्यक्रम की पुस्तक में भी शामिल की गई है। उनकी कहानियां प्रेरणा देती हैं ।
जन्मदिवस पर संजय सिन्हा सर को अनंत शुभकामनाएं। वह इसी प्रकार हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. Bhagwandas

    August 28, 2025 at 10:55 am

    आज वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार संजय सिन्हा का जन्मदिन उन्हें व उनके परिवार सहित चाहने वालों को अनंत शुभकामनाएं। वह इसी प्रकार हमारा मार्गदर्शन करते रहें। तथा अपने अनुभव को जो शेयर करते हैं वह काबिले तारीफ है तो कड़वा सच लिखना भी एक अपने आप में शेर की सी दहाड़ दिखता है
    आपका
    भगवान दास पत्रकार
    पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान

  2. Bhagwan das

    August 28, 2025 at 8:56 pm

    जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन