Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

आईआईएमसी पास करने के बाद 24 साल का सात्विक कैसे बन गया भारत का सबसे युवा मीडिया मुगल!

Deepak Sharma : जैसे मैनेजमेंट की पढ़ाई में आईआईएम अहमदाबाद या इंजीनियरिंग की पढ़ाई में आईआईटी मुम्बई है वैसे ही पत्रकारिता की पढ़ाई में केंद्र सरकार का IIMC संस्थान है. लेकिन दिल्ली के इस संस्थान से पढ़कर निकले सात्विक मिश्रा को देश के किसी बड़े अखबार या चैनल में नौकरी नही मिली. मिश्रा ने फिर कुछ दिनी के लिए एक वेबसाइट में ट्रेनी की नौकरी की लेकिन बात नही बनी. उसे कुछ बड़ा करना था. उसे कुछ अपना करना था.

2013 में 24 साल के इस लड़के ने फिर कुछ बेरोज़गार मित्रों के साथ ख़बरों के बाजार में छलांग लगा दी और थोड़ी सी पूँजी से एक वेबसाइट शुरू की. 2 साल के भीतर ये लड़का देश का सबसे युवा मीडिया मुगल बन बैठा है. सात्विक की कम्पनी scoopwhoop और गज़ब पोस्ट हर महीने 2 करोड़ रूपए से ज्यादा की कमाई विज्ञापन से करती है. दिल्ली के पॉश वसंतकुंज इलाके के एक फार्महाउस में उनका भव्य दफ़्तर है. दफ्तर में 150 से ज्यादा युवा पत्रकार दिन भर तरह तरह की खबरे और विडियो बनाते हैं. मिश्रा जल्दी ही एक बड़ी स्पोर्ट्स वेबसाइट लांच करने जा रहे हैं. जिस तेज़ी से उनकी मीडिया कम्पनी बढ़ रही है उस आधार पर इस साल के आखिर तक कम्पनी के पास 300 पत्रकार होंगे. वेतन का अंदाज़ा आप यहीं से लगाए की मिश्र के नए मार्केटिंग हेड का सालाना पैकेज 1 करोड़ रूपए है.

वेबसाइट की प्रमाणित रैंकिंग आंकने वाली संस्था comscore.com के अनुसार जहाँ मीडिया जगत में टाइम्स ग्रुप नंबर एक और इंडिया टुडे नंबर तीन पर है वहीँ मिश्रा की कम्पनी scoopwhoop 21वे पायदान पर मज़बूती से खड़ी है. मिश्रा ने साल भरमे अमर उजाला, इंडिया टीवी, टेलीग्राफ,प्रत्रिका और सीएनएन नेटवर्क को वेब रैंकिंग में पीछे छोड़ दिया है. इतनी छोटी उम्र में सबका बैंड बजा देने के लिए सात्विक तुम्हे सलाम . बस अपने कंटेंट को थोड़ा बेहतर करो. और हाँ , जब तक पैसा आता रहे पत्रकारों को तनखा अच्छी देते रहना.

वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा की एफबी वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन