Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत एक्सप्रेस में शैलेंद्र नाथ झा को प्रमोशन, डिप्टी मैनेजिंग एडिटर बनाये गए

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क ने अपने प्रोग्रामिंग हेड शैलेंद्र नाथ झा को प्रोमोट कर डिप्टी मैनेजिंग एडिटर बनाया है। शैलेंद्र झा पिछले ढाई दशकों से मीडिया से जुड़े हुए हैं। ज़ी न्यूज़ से साल 1998 में अपने कैरियर शुरू करने वाले शैलेंद्र झा करीब 20 साल सहारा न्यूज़ नेटवर्क में रहे। सहारा न्यूज़ नेटवर्क में शैलेंद्र प्रोग्रामिंग हेड की बेहतरीन भूमिका निभाते हुए वहां एक से बढ़कर एक सैकड़ों बेहतरीन शो बनाए।

साल 2022 में सीएमडी, एडिटर इन चीफ श्री उपेंद्र राय के नेतृत्व वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क में शैलेंद्र झा बतौर प्रोग्रामिंग हेड जुड़े और लॉन्चिंग के समय से ही अपने धारदार काम के जरिए चैनल में अपनी खास जगह बनाई। भारत एक्सप्रेस में अपनी मेहनत और लगन का इनाम शैलेंद्र झा को मैनेजमेंट की तरफ से मिला है। शैलेंद्र को बतौर डिप्टी मैनेजिंग एडिटर प्रोमोट किया गया है। भारत एक्सप्रेस की प्रोग्रामिंग के साथ साथ शैलेंद्र झा अपनी इस नई जिम्मेदारी को भी संभालेंगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन