Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ब्लैकमेलर एंकर शाजिया निसार के बैंक खाते में एक करोड़ से ज़्यादा रुपये, नौकरी से बर्खास्त!

ब्लैकमेल और रंगदारी की आरोपी शाजिया निसार को लेकर कई सूचनाएं हैं। पुलिस जाँच टीम को उसके बैंक अकाउंट में एक करोड़ से ज़्यादा रुपये होने की जानकारी मिली है। उसने लक्ज़री बड़ी कार और करोड़ रुपये से ज़्यादा का फ्लैट खरीदा हुआ है। ये सब देख कर आशंका है कि शाज़िया निसार के गैंग ने कई अन्य लोगों को भी ब्लैकमेल कर धन उगाही की है। पुलिस गहराई से जाँच कर रही है और कई बिखरी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। संभव है कई सवालों के हल के लिए पुलिस शाज़िया निसार को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की माँग कोर्ट से करे!

नौकरी से बर्खास्त

नोएडा के एक पुलिस स्टेशन में शाजिया निसार के खिलाफ FIR दर्ज होने और शाजिया को उसके अमर उजाला अखबार के पत्रकार साथी आदर्श झा के साथ गिरफ्तार करने के बाद हिंदी न्यूज चैनल भारत24 ने शाजिया को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। शाजिया निसार भारत -24 में एंकर के पद पर कार्यरत थी।

आदर्श का क्या होगा?

आदर्श झा को अभी तक अमर उजाला प्रबंधन ने नौकरी से नहीं निकाला है। शाजिया निसार की बर्खास्तगी के बाद अब मीडिया जगत में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि आदर्श झा का अमर उजाला डिजिटल प्रबंधन झा के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और क्या झा को नौकरी से निकालता है!

बंटी-बबली?

शाजिया और आदर्श की जोड़ी बंटी बबली की तरह ऑपरेट कर रही थी। नोएडा पुलिस ने इस बंटी बबली की जोड़ी को 9 जून को सुबह 2:30 बजे नोएडा के एक सिनेफ्लेक्स से फिल्म देखते हुए गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद शाजिया निसार से पीड़ित कई लोग सामने आए हैं। जल्द ही कुछ नए खुलासे होने की संभावना है।

सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू!

शाजिया निसार और आदर्श झा रंगदारी ब्लैकमेलिंग उगाही गिरफ्तारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। देखिए एक झलक-

शाजिया निसार रील भी बनाती है महंगी गाड़ी का शौक है

मूल खबर-

एंकर शाजिया निसार और आदर्श झा रंगदारी-ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार! https://www.bhadas4media.com/shazia-nisar-aadarsh-jha-arrest/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. अभिषेक

    June 11, 2025 at 12:08 am

    सवाल यह उठता है कि ब्लैकमेल होने वाले लोग कौन थे, और कैसे ब्लैकमेल हो जाते थे? क्या भारतीय जनता पार्टी से करीबी संबंध रखने के कारण चैनल मालिक मुकदमा दर्ज करवाने और इन्हें गिरफ्तार करवाने में कामयाब हो पाए?

  2. Sheela

    June 11, 2025 at 2:44 pm

    इसमें कौन सी नई बात है। यह पकड़े गए कुछ पकड़े नहीं जाते। है तो सभी एक जैसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन