Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एचटी ग्रुप की मालकिन शोभना भरतिया के उद्यमी पति श्याम सुंदर भरतिया पर एक्ट्रेस से रेप का मुकदमा दर्ज, मीडिया से खबर गायब!

जेपी सिंह-

पीगुरूज डॉट काम ने एक दिन पहले खबर ब्रेक करते हुए लिखा था कि चूंकि श्याम भरतिया मीडिया दिग्गज शोभना भरतिया के पति हैं, इसलिए कई मुख्यधारा मीडिया इस घटनाक्रम को दबा रहे हैं। उद्योगपति श्याम भरतिया (73) खाद्य उत्पाद, चिकित्सा, एयरोस्पेस, ऑटो और तेल क्षेत्र में लगे जुबिलेंट समूह के मालिक हैं और ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ समूह के समाचार पत्रों की अध्यक्ष मीडिया दिग्गज शोभना भरतिया के पति हैं ।

कोई एंकर आज इस स्टोरी पर प्राइम टाइम नहीं करेगा। लेकिन बॉलीवुड के किसी हीरो पर, विपक्ष के किसी नेता पर आरोप होता, तो 10 रिपोर्टर पीछे लगा दिए जाते। इस केस में आरोपी एक बेहद अमीर बिजनेसमैन है और उसका मीडिया से अच्छा खासा कनेक्शन है। उसकी पत्नी एक शोभना भरतिया एचटी मीडिया समूह की मालकिन हैं।

रेप का आरोपी श्याम सुंदर भरतिया

एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि श्याम सुंदर भरतिया और तीन अन्य लोगों ने उसके साथ सिंगापुर और मुंबई में जबरदस्ती संबंध बनाए, उसे शराब पिलाकर बेहोश किया और फिर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया! महिला ने 11 नवंबर 2023 को पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने रसूखदार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। आखिरकार, हाईकोर्ट को दखल देना पड़ा, और पुलिस को मजबूरन 22 फरवरी को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। एफआईआर के अनुसार, पीड़िता से कहा गया था कि उसे बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने के लिए कुछ “समझौते” करने होंगे!

जब मामला मीडिया में उछला, तो Jubilant industries ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में एक बयान जारी किया। कंपनी ने कहा, “ये व्यक्तिगत मामला है, इसका कंपनी से कोई लेना-देना नहीं!” चेयरमैन श्याम एस भरतिया ने भी आरोपों को “झूठा और दुर्भावनापूर्ण” बताया और कहा कि वो जांच में सहयोग करेंगे।

पीड़िता अभिनेत्री ने पिछले साल 11 नवंबर 2023 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन रसूखदार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना तो दूर, पुलिस ने उसकी शिकायत तक को गंभीरता से नहीं लिया! आखिरकार, पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां न्यायमूर्ति रेवती डेरे और डॉ. नीला गोखले की बेंच ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने पुलिस से पूछा कि अब तक एफआईआर क्यों नहीं हुई? इस पर ठाणे पुलिस ने 18 फरवरी को जवाब दिया कि वह कोर्ट के आदेश का पालन करेगी। अब जाकर 22 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई!

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता की मुलाकात आरोपी पूजा कंवलजीत सिंह से हुई, जिसने उसे बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने का वादा किया। 3 मई 2023 को पूजा ने पीड़िता को मुंबई के सांताक्रूज़ स्थित एक फाइव-स्टार होटल में श्याम एस भारतीया से मिलवाया।

इसके बाद, 19 मई 2023 को आरोपी ने उसे सिंगापुर बुलाया। वहां, आरोपी ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ जबरन संबंध बनाए! इतना ही नहीं, इस पूरी घटना को पूजा ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया, ताकि बाद में इसे लीक करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया जा सके!

इसके बाद, एफआईआर के मुताबिक, 26 जून 2023 को अंधेरी और 14 अक्टूबर 2023 को ठाणे में पीड़िता के साथ दोबारा रेप किया गया!

अभिनेत्री ने अपने अधिवक्ताओं मोहम्मद अहमद और सोफिया शेख के माध्यम से न्यायिक हस्तक्षेप की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 नवंबर, 2024 को शिकायत दर्ज करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस रेवती मोहिते-डेरे और डॉ. नीला गोखले ने पुलिस से इस देरी के बारे में सवाल किए।

बहस के दौरान याचिकाकर्ता अभिनेत्री के वकीलों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए ठाणे पुलिस कमिश्नर से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद एसीपी राज कुमार डोंगरे ने अतिरिक्त लोक अभियोजक को निर्देश दिया कि वे पुष्टि करें कि अभिनेत्री का बयान दर्ज करने के बाद एफ़आईआर दर्ज की जाएगी।

अदालत ने स्पष्ट किया कि जांच को उसके गुण-दोष के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए । एफआईआर में बलात्कार, जानबूझकर अपमान, आपराधिक धमकी और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों से संबंधित आरोप शामिल हैं।

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि श्याम भरतिया ने उसके साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया जबकि उसकी सहयोगी पूजा सिंह ने इसे रिकॉर्ड किया। कथित तौर पर यह दुर्व्यवहार तीन दिनों तक जारी रहा। उसने यह भी आरोप लगाया कि भरतिया और सिंह ने वीडियो का इस्तेमाल करके उसे मुंबई और दिल्ली के होटलों में कई बार मिलने के लिए धमकाया ।

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने और पूजा सिंह ने एक कंपनी बनाई, जिसमें श्याम भरतिया ने 50 करोड़ रुपये निवेश करने का वादा किया था । हालांकि, 18 मार्च, 2024 तक केवल 9.44 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था और पूजा सिंह ने अभिनेत्री को बताए बिना धोखाधड़ी से यह राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। अभिनेत्री ने पूजा सिंह पर कंपनी के निदेशक पद से उन्हें हटाने के लिए उनके डिजिटल हस्ताक्षरों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। बॉम्बे हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया , लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि “पुलिस को मामले की जांच उसके गुण-दोष के आधार पर करनी चाहिए।”

पीगुरूज डॉट काम के अनुसार चूंकि श्याम भरतिया मीडिया दिग्गज शोभना भरतिया के पति हैं, इसलिए कई मुख्यधारा के मीडिया इस घटनाक्रम को ब्लैक आउट कर रहे हैं । हालांकि इंडिया टुडे ने सोमवार दोपहर को विस्तार से रिपोर्ट प्रकाशित की, लेकिन कुछ ही मिनटों में इस खबर को रद्द कर दिया ।

पीगुरूज डॉट काम के अनुसार जुबिलेंट फूडवर्क्स के चेयरमैन श्याम सुंदर भरतिया ने अपने खिलाफ लगे बलात्कार और उसका वीडियो बनाने के हालिया आरोपों को “निराधार, झूठा और अपमानजनक” बताते हुए खारिज कर दिया है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। कंपनी के अनुसार, भरतिया ने कहा है कि आरोप “ स्पष्ट दुर्भावनापूर्ण इरादे” से लगाए गए थे।

कंपनी ने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुलिस को मामले की जांच अपने स्तर पर करने का निर्देश दिया है, साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि कोर्ट ने शिकायत के स्तर पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की है। कंपनी ने कहा कि जब भी जांच एजेंसियों से ऐसा करने के लिए कहा जाएगा, भरतिया उनका पूरा सहयोग करेंगे।

बयान में कहा गया है, “चूंकि इस मामले में जांच जारी है , इसलिए इस स्तर पर कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं की जा सकती। श्याम एस भरतिया ने आगे अनुरोध किया है कि परिवार की निजता का सम्मान किया जाए।”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन