Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

एस.एम. देशमुख बने महाराष्ट्र के सबसे पुराने पत्रकार संघटन ‘मराठी पत्रकार परिषद’ के 41वें अध्यक्ष

मराठी पत्रकारों का पहला संगटन मराठी पत्रकार परिषद के 41वें अध्यक्ष के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार व पत्रकार हमला विरोधी कृती समिति के निमंत्रक एस.एम.देशमुख ने अपनी जिम्मेवारी संभाल ली. अगले दो साल के लिए देशमुख निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये हैं. मराठी पत्रकार परिषद का विस्तार महाराष्ट्र के 35 जिले तथा 342 तहसील में हुआ है. राज्य के 8 हजार 500 पत्रकार परिषद के सदस्य हैं. 76 साल पुराना यह संघटन महाराष्ट्र में मातृसंस्था के नाम से जाना जाता है. मुंबई मे 2 फरवरी को संपन्न हुई परिषद की विस्तारित वर्किंग कमिटी की मीटिंग में देशमुख को अगला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया.

एस.एम. देशमुख 30 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. विभिन्न न्यूजपेपरों में संपादक रहे हैं देशमुख राज्य अक्रीडेशन कमिटी के मेंबर भी हैं. महाराष्ट्र में पत्रकार सुरक्षा कानून और वरिष्ठ पत्रकार पेन्शन को लेकर पिछले दस साल से चल रहे आंदोलन का नेतृत्व एस.एम.देशमुख ही कर रहे हैं. देशमुख का अध्यक्ष पद पर चयन होने की घटना का महाराष्ट्र में स्वागत किया गया है. पत्रकार कानून को लेकर आने वाले बजट सत्र में राज्य में उग्र आंदोलन करने की घोषणा देशमुख ने की है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन