Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

राहुल-सोनिया पर FIR से मीडिया की ख़ुशी सातवें आसमान पर!

कृष्णन अय्यर-

राहुल गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी पर मोदी गैंग ने आज एक और FIR दर्ज की है.. मीडिया की ख़ुशी सातवें आसमान पर है..और सुकर भक्त मंडली को नशे की एक नई डोज़ मिल गई है… इस वक़्त राहुल गांधी पर 30 से ज़्यादा मुक़द्दमें हैं..सोनियाजी पर भी क़रीबन 5 से ज़्यादा मुक़द्दमें है..

मोदी और संघी गैंग सिर्फ़ गांधी परिवार से ख़ौफ़ज़दा रहता है..इस की 3 वजूहात है.

भारत के हर 5 वोटर में से 1 वोटर कांग्रेसी है..कांग्रेस को लोकसभा में 20%+ वोट और विधानसभा जहां जहां बीजेपी से सीधा मुक़ाबला है वहां वहां 30%-40% वोट मिलते हैं..मगर कांग्रेस हार रही है..कैसे हार रही है अब यह बात छुपी नहीं है..

कांग्रेस “एग्रेगेटर” है..कांग्रेस को मिला हर वोट मोदी पर सीधी चोट है..कांग्रेस 99 सीट पर आई तो बीजेपी की मेजोरिटी ख़त्म हो गई..यह बात मोदी को रातों में सोने नहीं देती है..

कांग्रेस का वोट यहां से सिर्फ़ 5% बढ़ते ही बीजेपी 150 सीट के नीचे चली जाएगी..SIR का मक़्सद यही है कि कांग्रेस और गठबंधन का जनाधार ख़त्म करो..

कांग्रेस की एनर्जी/ताक़त गांधी परिवार है..एनर्जी कब कैसा असर करेगी ये वैज्ञानिक भी नहीं बता सकते हैं..

मैं तो चाहता हूं कि मोदी सरकार राहुल गांधी, सोनियाजी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, रोबर्ट वाड्रा साहब को जेल में डाल दे..

इतना व्यक्तिगत आक्रमण, झूट, इमेज बिगाड़ने अरबों डॉलर का ख़र्च : मगर गांधी परिवार ने कभी परवाह नहीं की है..आज भी सर उठा कर खड़ा है..

मोदी एक सच से वाक़िफ़ है कि राहुल गांधी वाहिद शख़्स है जो मोदी को जेल भेजने की क़ुव्वत रखते हैं..मोदी ख़ुद को बचाने की नाकाम कोशिश कर रहा है..मगर पाप अपने बाप को भी नहीं बख़्सता है..ये सनातन सत्य है..

गांधी परिवार को जेल से डराने की सोच रखने वाला महा मूर्ख है..गांधी परिवार ने ब्रिटिश की जेल और आतंकियों का बारूद झेला है..गांधी परिवार किसी ने डरता नहीं है मगर हर संघी गांधी परिवार से डरता है..ये भारतीय सियासत की सब से बड़ी सच्चाई है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन