Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बॉलीवुड ही नहीं, मीडिया और पॉलिटिक्स में भी सुशांत फैक्टर ने सारे समीकरण उलट-पुलट दिए!

-अश्विनी कुमार श्रीवास्तव-

बॉलीवुड, मीडिया और राजनीति में सुशांत का जलजला! सुपर स्टार बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहे सुशांत सिंह राजपूत को उनके जीते-जी जिस बॉलीवुड माफिया गिरोह ने बढ़ने से रोकने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया था, आज उसी बॉलीवुड का हर आर्थिक समीकरण और बड़े से बड़ा सुपरस्टार सुशांत ने मरने के बाद अपने करोड़ों फैन्स की ताकत से ध्वस्त कर दिया है. अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख, सलमान, आमिर जैसे सुपरस्टार तो क्या करन जौहर, आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर, महेश भट्ट जैसे निर्माता भी आज सुशांत के करोड़ों फैन्स के प्रकोप से गंभीर आर्थिक नुकसान की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं. बाकी अलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे स्टार किड्स के लिए तो मानों जलजला ही आ गया हो.

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि मीडिया और पॉलिटिक्स में भी सुशांत ने सारे समीकरण उलट- पुलट कर दिए हैं. दशकों से मीडिया पर राज कर रहे आज तक चैनल को अर्णब गोस्वामी के रिपब्लिक भारत ने पछाड़ कर मीडिया की दुनिया की बादशाहत हासिल कर ली क्योंकि सुशांत को न्याय दिलाने के लिए अर्णब ने मुहिम छेड़ रखी थी. इसी तरह पॉलिटिक्स में इस बात की चर्चा भी तेज हो गई है कि यदि सुशांत मामले में सीबीआई के हाथ आदित्य ठाकरे के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल गए तो महाराष्ट्र सरकार का गिरना तय है. उधर बिहार में भी चुनाव में सुशांत को न्याय दिलाने का श्रेय बड़ा मुद्दा रहने वाला है.

गौरतलब है कि टीवी के सुपर हिट हीरो सुशांत सिंह राजपूत ने जैसे ही फिल्मों में कदम रखकर शुद्ध देसी रोमांस, काई पो चे और धोनी जैसी एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देनी शुरू की थी, फिल्मों को अपनी बपौती समझने वाला गैंग उन्हें बर्बाद करने में जुट गया था. करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली, सिद्धार्थ रॉय कपूर, महेश भट्ट, सलमान खान जैसे तमाम दिग्गजों पर यह आरोप लगा था कि बरसों से सुशांत का बॉयकॉट करके और कॉन्ट्रैक्ट की अड़चनें खड़ी करके इन सभी ने बाकायदा गैंग बनाकर सुशांत को सुपरस्टारडम तक पहुंचने से रोक दिया.

लेखक अश्विनी कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार और उद्यमी हैं.

संबंधित खबरें-

रिपब्लिक भारत ने आजतक से नम्बर वन का ताज छीना

बॉलीवुड ही नहीं, मीडिया और पॉलिटिक्स में भी सुशांत फैक्टर ने सारे समीकरण उलट-पुलट दिए!

दर्शकों को अब आजतक पर भी रिपब्लिक भारत जैसी अतिआक्रामकता दिख सकती है!

UP/UK और MP/CG के रीजनल चैनलों की 32वें हफ्ते की टीआरपी देखें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन