Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज18 समेत अंबानी के दर्जनों चैनलों की टाटा स्काई ने की छुट्टी, देखें लिस्ट

मुकेश अंबानी ने जियो लांच कर टेलीकाम फील्ड में बवाल काटा, अब डीटीएच सेक्टर में उतरने के बाद इस फील्ड की कंपनियों में हलचल है. जियो गीगाफाइबर के जरिए डीटीएच सेक्टर में उतरने के अंबानी के इरादे को देखते हुए टाटा स्काई ने अंबानी के चैनलों पर गाज गिरा दी है. 23 सितंबर से अंबानी के चैनल टाटा स्काई पर नहीं दिखेंगे.

टाटा स्काई ने 9 सितंबर को अखबारों में विज्ञापन के जरिए सूचित किया कि विज्ञापन छपने के पंद्रह दिन बाद यानि 23 सितंबर से उसके यहां 100 से अधिक चैनलों का प्रसारण बंद कर दिया जाएगा. इस लिस्ट में अंबानी के ढेर सारे चैनल हैं. इस लिस्ट में नेटवर्क18 के 67 से अधिक चैनल्स शामिल हैं. इनमें कलर्स, एमटीवी, एचबीओ, न्यूज18, सीएनबीसी, सिनेप्लेक्स आदि भी हैं.

चैनल बंद किए जाने को लेकर टाटा स्काई ने नोटिस में कहा है कि रिलायंस से उसके अनुबंध की शर्तें तय नहीं हो पा रही हैं. इसी के कारण चैनलों का प्रसारण बंद करना पड़ रहा है. नेटवर्क18 के अलावा सोनी पिक्चर्स नेटवर्क को भी टाटा स्काई ने नोटिस जारी कर अपनी तरफ से अनुबंध दुबारा से न करने पर प्रसारण बंद करने का नोटिस दिया है. सोनी के करीब 37 से ज्यादा चैनलों का डिस्ट्रीब्यूशन टाटा स्काई करता है.

देखें उन न्यूज चैनलों की लिस्ट जिनका टाटा स्काई अपने प्लेटफार्म पर प्रसारण बंद कर देगा….


https://www.youtube.com/watch?v=UmK1ihBhbN0

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन