Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भड़ास ने निकाली माफियाओं की दादागिरी, पत्रकारों के कार्यक्रम ‘द पीटीबी’ की अख़बारों में कवरेज देखें!

मनीष दुबे-

बाँदा- भड़ास4मीडिया ने एक बार फिर साबित किया है कि वह पत्रकारों की सच्ची और बेबाक आवाज है। भड़ास ने न सिर्फ खनन माफियाओं के दांत खट्टे कर दिए बल्कि स्थानीय मीडिया को बाँदा में हुए एक आयोजन की कवरेज करने को भी मजबूर कर दिया।

दरअसल, बुंदेलखंड के बाँदा में पत्रकारों के नवगठित संगठन द प्रेस ट्रस्ट ऑफ बुंदेलखंड का 21 दिसंबर को आयोजन था। द पीटीबी के संस्थापक आशीष सागर दीक्षित ने कार्यक्रम में दिए अपने संबोधन में आरोप लगाया था कि आयोजन को विफल करने के लिए कुछ मौरम माफियाओं ने 21 दिसंबर को स्थानीय पत्रकारों (कुछ अपवादों को छोड़कर) को रेवड़ी बांटी थी।

इस धन रूपी रेवड़ी का असर ये हुआ कि आयोजन को कवर करने एक भी अखबार का संवाददाता या स्थानीय रिपोर्टर नहीं पहुंचा। भड़ास ने इस आयोजन और पूरे प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका असर ये हुआ कि 23 दिसंबर की सुबह बाँदा के हर एक स्थानीय अखबार और कुछ बड़े अखबारों के जिला संस्करणों को मजबूर होकर आयोजन की कवरेज छापनी पड़ी।

आपको बता दें कि बांदा में कुल 15 खदान संचालित हो रही हैं, जिसमें मनी, मीडिया और माफियाओं का तगड़ा गठजोड़ काम करता है। इन खदानों में अमलोर खदान को बसपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी व वर्तमान कांग्रेस नेता का भाई और सपा नेता हसनुद्दीन सिद्दकी, अमित मिश्रा उर्फ बजरंगा डायग्नोस्टिक सेंटर, दिलीप सिंह लाला व अन्य मिलकर चलाते है।

वहीं इटवा खदान एक माननीय औऱ चित्रकूट के एक पत्रकार की छत्रछाया में संचालित हो रही है। एक सिन्धनकला पैलानी है।

देखें कवरेज….

भड़ास में सोमवार 22 दिसंबर को पब्लिश हुई खबर पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन