Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

आदरणीय ट्रंप जी, इन तीन न्यूज चैनलों के मालिकों से डील कर लें- मैं आपको रिपोर्ट देता रहूंगा!

रवीश कुमार-

आदरणीय ट्रंप जी,

धन्यवाद कि आपने 8 मई की रात सीज़फ़ायर की घोषणा नहीं की वर्ना गोदी ऐंकर इस्लामाबाद से सीधे वाशिंगटन पहुँच जाते। वहाँ पहुँच कर एक ऐंकर विस्कांसिन का गवर्नर बन जाता, एक तो व्हाइट हाउस से आपको ही निकाल देता, एक बन जाता रक्षा सचिव। एक कैलिफ़ोर्निया का गवर्नर बन जाता और एक फ़ेडरल बैंक का चीफ।

8 मई को करते तो आप गोदी मीडिया का ग़ुस्सा झेल नहीं पाते। आपने दो दिन रुक कर अमरीका को बचा लिया। मुझे यकीन हो गया है कि आप हमेशा से अपनी जनता की रक्षा करते हैं।

इस ट्वीट का अनुवाद करवा लीजिएगा। बाकी सब ठीक है। गोदी मीडिया भारत की शान है। गोदी मीडिया भारत का सबसे शक्तिशाली AI ड्रोन है और सबसे सस्ता भी।

और क्या, आप सुभाष चंद्रा को जानते हैं? रिया चक्रवर्ती के बाद माफ़ी मांगने की जो उदारता उन्होंने दिखाई उसके बाद उनके चैनल की क्वालिटी में जो सुधार आया उसकी रिपोर्ट दे रहा हूँ। जिस देश का मीडिया इस हद तक थर्ड क्लास होगा उस देश में आप ट्रोल करके, गाली देकर, किसी का यू ट्यूब चैनल बंद कराकर पेट पर लात मारने के लिए चिट्ठी लिख कर जीत हासिल कर सकते हैं।

भारत को ड्रोन और रफाल की जरूरत नहीं है। परमाणु हथियार भी गोदाम में बेकार हो रहा है, हमें उसकी जरूरत नहीं है।

भारत ने अपने गोदी मीडिया की फैक्ट्री में थंबनेल बम बना लिया है। थंबनेल से ही से भारत किसी का हिसाब फ़ाइनल कर सकता है। ऐसे तो कई सौ चैनल हैं मगर आप दिए गए थंबनेल वाले तीनों चैनलों के मालिकों से डील कर कुछ थंबनेल ख़रीद लें।

इनके मालिकों को इंग्लिश आती है तो आप फ़ोन कर इनसे भी पीस डील कीजिए। मैं आपको रिपोर्ट देता रहूँगा लेकिन मुझसे बात करने के लिए ट्रांसलेटर रखना होगा।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन