Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी जी को ताकतवर साबित करना आईटी सेल और मीडिया के लिए बड़ा टास्क होगा

शकील अख्तर-

अब क्या होगा? एक जैसे अचानक तेज बुखार उतर जाता है तो आदमी भयानक कमजोरी की स्थिति में आ जाता है पसीने-पसीने तो वैसा ही हाल गोदी मीडिया का होगा।

क्या बोले क्या बताए? उसके लिए शोक संवेदना।

दूसरे बीजेपी ने कल से जो शुरू किया था कांग्रेस के खिलाफ अभियान उसे अब आराम से तेज गति से करने का मौका मिल गया है।

हर गलती के लिए उसे आरोपित किया जा सकता है यहां तक की युद्ध विराम के लिए भी। ‌

कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी उसके लिए हमें युद्ध विराम स्वीकार करना पड़ा।

तीसरा मोदी जी की नए सिरे से ब्रांडिंग होगी। ‌मगर यह बीच में जाति गणना क्यों कर दी इस सवाल को पार्टी और संघ के अंदर शांत करना पड़ेगा।

मोदी जी कमजोर हुए हैं यह तो कोई मान ही नहीं सकता मगर ताकतवर कैसे हुए हैं यह बताना अब मोदी जी की टीम और गोदी मीडिया के लिए मुश्किल टास्क हो सकता है।

संघ और बीजेपी में सवाल उठने की शुरुआत हो जाएगी। आज के बाद राजनीति में कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

चौथा और लास्ट ट्रंप अचानक विश्व गुरु बन गए। उसी तेवर में ट्वीट करके दुनिया को जानकारी दी।

अधिकार भाव भी दिख रहा है उसमें और गुरूर भी। हां गाइज वाला। सब एक समान।

पाकिस्तान को हमारे साथ खड़ा कर दिया।

हम आतंकवाद से पीड़ित वह आतंकवाद फैलाने वाला। पीड़क! और उस आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द भी नहीं!

ये भी पढ़ें…

पाक से अधिक सामर्थ्यवान होते हुए भी आज हम फिर हार गए!

सीज़फायर का सच : इस सीज़फायर में भारत एक तरह से मूर्ख बन रहा है!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन