Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

केबल टीवी कॉरपोरेशन के अफसर को धमकाने पर एमडी समेत 15 के खिलाफ रिपोर्ट

अरासू केबल टीवी कॉरपोरेशन के एक अफसर को धमकी देने पर तमिल टीवी चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर समेत 15 मीडिया कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रमों के डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर केबल टीवी ऑपरेटर्स और चैनल के बीच विवाद चल रहा है। 

पुलिस के मुताबिक पिछले दिनो पोलिमर टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर एम कल्याणसुंदरम और 14 अन्य आरोपियो ने अरासु केबल टीवी के डिप्टी डायरेक्टर ख्वाजामोइद्दीन के दफ्तर में घुस कर धमकी दी थी। इसके विरोध में केबल टीवी ऑपरेटर्स ने प्रदर्शन भी किया था। 

इसके बाद अरासू केबल टीवी की ओर से पुलिस में पंद्रह आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने अरासू केबल टीवी कॉरपोरेशन के एक अफसर को धमकी दी है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन