Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में न्यूज़ 24 के विनोद जगदाले दुबारा अध्यक्ष बने, देखें कौन-कौन जीता

विनोद जगदाले

मुंबई : टीवी पत्रकारों के संगठन टी वी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव में न्यूज़ 24 के मुंबई ब्यूरो चीफ विनोद जगदाले दुबारा बहुमत से विजयी हुये.

जगदाले ने नेटवर्क18 के नितिन सोनवणे को 46 वोटों से पराजित किया.

टी वी जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र के टी वी पत्रकारों और वीडियो जर्नलिस्ट के विकास के लिए काम करता है.

12 सीटों के लिए हुए चुनाव में विनोद जगदाले के समर्थित 11 उम्मीदवार विजयी हुए. इनमें उपाध्यक्ष पद के लिए कल्पेश हडकर टीवी 9, सेक्रेटरी पद के लिए राजेश मालकर न्यूज़ नेशन, जॉइंट सेक्रेटरी अक्षय कुडकेलवार टीवी 9 और खजांची पद के लिए राजीव रंजन सिंह ज़ी मीडिया से विजयी हुए.

टीवीजेए की सदस्य संख्या 475 है जिनमें 259 वोटर्स को वोट का अधिकार प्राप्त हुआ. 216 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया. वर्किंग कमिटी में भी विनोद जगदाले समर्थित उम्मीदवार विजयी हुये.

कमिटी मेंबर्स में विजयी हुए उम्मीदवारों में राजेश रेवनकर 159, समीर शेलके 159, संतोष पालवनकर 158, संदीप पाटिल एएनआई 147, सुरेश साहिल टाइम्स नेटवर्क 137, राजेश सोनवने 130, अजित शिवतरकर 131 और सर्वेश तिवारी ने 118 वोट पाए. इसी के साथ न्यूज़ x की उर्वशी खोना और एबीपी माझा की मनश्री पाठक निर्विरोध चुनी गयीं.

टीवीजेए के चुनाव में दुबारा न्यूज़ 24 का डंका बजा.

न्यूज़ 24 एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने कोविड 19 की महामारी के दौरान पत्रकारों का पहला कोविड 19 का पहला टेस्ट कैम्प का आयोजन किया था जिसमें कई पत्रकार पॉजिटिव पाये गए थे. तब उनके उपचार के लिए टीविजेए ने बेहतर कार्य किया था. टी वी पत्रकारों की भलाई के लिए हमेशा टीवीजेए कार्यरत रहता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन