Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

धामी सरकार ने अपनी नाकामी पर डाला ‘नकल जिहाद’ का पर्दा, युवाओं ने गाना बना दिया, देखें वीडियो

उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद युवा सख्त नाराज हैं। इतने नाराज कि उन्होंने धामी सरकार पर एक गाना बना डाला है। उधर धामी सरकार पेपर लीक मामले में जिहाद नामक एंगल खोज लाइ है। पुष्कर धामी के ऑफिशियल एफबी हैंडल से लिखा गया है कि- नकल जिहाद के प्रयास को राज्य में कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसे लेकर नीचे प्रतिक्रियाएं पढ़िए और यूवाओं का गाना भी सुनिए….


समीरात्मज मिश्रा-

उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में पुलिस ने जैसे ही ख़ालिद मलिक को गिरफ़्तार किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘पेपर लीक’ का नाम बदलकर ‘नक़ल जिहाद’ कर दिया। उत्तराखंड राज्य छोटा ज़रूर है, लेकिन मुख्यमंत्री ख़ुद को बड़ा करने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं। Next G के लिए कंप्टीशन तगड़ा है!


राहुल कोटियाल-

ग़ज़ब की निर्लज्ज सरकार है यार ये… पोस्ट देख कर पहले मुझे लगा कोई चाटुकार पेज है जिसने नक़ल में भी जिहाद खोज निकाला है अपने हाकिमों को ख़ुश करने के लिए. फिर गौर से देखा कि ये तो सच में मुख्यमंत्री का ऑफिसियल पेज है. बेशर्मी देखिए कि नक़ल करने वाले का नाम खालिद निकल आया तो अपनी तमाम नाकामी को जिहाद का नाम देकर पल्ला झाड़ रहे हैं.

कांडे लगे ऐसी राजनीति पे… छी भै


विपुल जोशी-

मुख्यमंत्री इस जनांदोलन को “नकल जिहाद” कहकर संबोधित करते हैं, तो यह न केवल युवाओं की पीड़ा का अपमान है बल्कि उनकी ईमानदार लड़ाई को बदनाम करने का भी प्रयास है। जिस राज्य के हजारों युवा दिन-रात पढ़ाई कर अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हों, वहां उनकी आवाज को संप्रदायिक रंग देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मोहम्मद अनस-

मुख्यमंत्री, सबसे पहले तो राज्य में हुए इस पेपर को रद्द करके जो नब्बे फीसदी हिंदू छात्र हैं, उनके हितों की रक्षा करो। फिर जिहाद/मुसलमान की आड़ लेते रहना।

कविंद्र तिवारी-

विश्व की सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बनाने वाली सरकार पेपर आऊट होने से नहीं रोक पा रही है।पेपर आऊट भी मिली भगत से ही सम्भव है और उसको जिहाद कहना ये सरकार की नाकामी है और जिम्मेदारी से हाथ झाड़ना है।

राज रौतेला-

Berojgar students ko jihadi kahne wale puskar dhami ka antim samay aagya hai lagta hai ab.. tabhi bokhla rhe hain unko chatron ka sangharsh nhi dikh rha hai.


आवेश तिवारी-

उत्तराखंड के GEN Z ने मुख्यमंत्री धामी और सरकार के खिलाफ बहुत शानदार गाना बना दिया। आज पूरा दिन गाया हूं। आप भी इस गाने को अपना मोबाइल टोन बनाइए।

पर्चा लीक का पूरा प्रकरण समझने के लिए नीचे दी गई खबर पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन