Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

उमेश कुमार ने भड़ास4इंडिया पोर्टल के संपादक नारायण परगाईं को भेजा बीस करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस

देहरादून में एक वेब जर्नलिस्ट हैं, नारायण परगाई. ये भड़ास4इंडिया नामक न्यूज पोर्टल चलाते हैं. इन्होंने जानकारी दी कि समाचार प्लस से जुड़े उमेश कुमार से संबंधित एक खबर छापने के कारण उन्हें 20 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा गया है. नारायण परगाई कहते हैं-  ”जब वो दूसरों के खिलाफ समाचारों को चलाता है तो वो बन जाता है ईमानदार और जब कोई उसके खिलाफ समाचार लिखता है तो भेज देता है क़ानूनी नोटिस. ये कैसा दोगलापन है. सही खबर लिखे जाने पर ऐसी तिलमिलाहट क्यों.

समाचार प्लस के उमेश जे कुमार इन दिनों हरीश रावत के स्टिंग से भाजपा को राजनैतिक फायदा पहुंचाने के मामले में चर्चित हुए हैं. मामले को लेकर सीबीआई छानबीन भी कर रही है. उत्तराखंड में भाजपा की सरकार को बागी विधायकों के सहारे बनाए जाने का खेल शुरू हुआ तो राज्य में स्टिंग को ही आधार बनाया गया. समाचार प्लस इससे पूर्व भी कई तरह के स्टिंग को अंजाम देकर अपने यहाँ चला चुका है.

उमेश जे कुमार को लेकर बीते 15 अप्रैल को एक प्रेस वार्ता रघुनाथ नेगी ने देहरादून के होटल सायना इन में आयोजित की थी. इस प्रेस वार्ता में उमेश जे कुमार को लेकर नेगी ने सवाल खड़े किये थे. नेगी ने ये भी कहा था कि समाचार प्लस का उमेश जे कुमार भाजपा की सरकार के समय ढाई हज़ार का इनामी बदमाश था और कई थानों में मुकदमे दर्ज़ थे.

रघुनाथ नेगी ने ये भी कहा था कि उमेश जे कुमार के खिलाफ रमेश पोखरियाल निशंक की सरकार के समय लुक आउट नोटिस भी जारी हुआ था लेकिन इस के बाद भी पुलिस उमेश जे कुमार उर्फ़ उमेश शर्मा को नहीं पकड़ पाई थी. प्रेस वार्ता में नेगी ने ये भी बताया था की उमेश जे कुमार के घर की कुर्की भी पुलिस दवारा की गयी थी.

नेगी की पीसी देखने के लिए यहां क्लिक करें : Negi PC Video

नारायण परगाई बताते हैं कि भड़ास फॉर इंडिया ने १५ अप्रैल की इस प्रेस वार्ता को आधार बना कर अपने न्यूज़ पोर्टल में एक समाचार प्रकाशित किया जिसका शीर्षक ”समाचार प्लस का उमेश बना स्टिंग तस्कर” था. इस समाचार को लेकर मीडिया में लम्बी बहस जारी रही. भड़ास फॉर इंडिया ने अपने हवाले से कोई भी बात नहीं लिखी. सिर्फ अपने मीडिया के धर्म को निभाया. जो कहीं से भी गलत नहीं. इसी खबर को लेकर भड़ास फॉर इंडिया के संपादक नारायण परगाई को उमेश जे कुमार के वकील ने बीस करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन