Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

उत्तराखंड के तीन ग्रामीण पत्रकारों को पुरस्कृत करेगा ‘उत्तरजन टुडे’

देहरादून : उत्तराखंड के सामाजिक सरोकारों को समर्पित पत्रिका उत्तरजन टुडे का तीन साल फरवरी माह में पूरा हो रहा है. पत्रिका के संपादक पीसी थपलियाल के अनुसार इस मौके पर अबकी विषम परिस्थितियों में कार्य करने वाले 3 ग्रामीण पत्रकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। पहले चरण में प्रिंट मीडिया को लिया है। जल्द ही इसमें न्यूज चैनल, फोटोग्राफर और सोशल मीडिया को भी शामिल किया जाएगा। ग्रामीण पत्रकारों से जनसरोकारों, महिला विमर्श और उत्पादकता के सवाल पर की गई रिपोर्टिंग व लेख आमत्रित हैं।

ग्रामीण पत्रकारों अपने पिछले एक साल की अवधि के दौरान रचनात्मक लेखों के अलावा उत्पादकता, पर्यावरण संबंधी समाचारों की छाया प्रति 9410960088, 9412052338 पर या [email protected] भेज सकते हैं। अधिकतम पांच प्रकाशित लेख भेजे जा सकते हैं। पुरस्कार का निर्णय पूर्व आईएएस कमिश्नर एसएस पागती की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति द्वारा किया जाएगा। समिति के सदस्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 फरवरी है। इसके बाद कोई भी दावेदारी स्वीकार नहीं की जाएगी। समिति का फैसला ही अंतिम होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन