Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

प्रसार भारती में नौकरियों का महाकुंभ, डिटेल देखें अप्लाई करें और रोजगार पाएं!

सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती ने कई राज्यों से वैकेंसी ओपन की है. इनमें उत्तराखंड (देहरादून), झारखंड (रांची) और जम्मू कश्मीर में विभिन्न पदों पर वैकेंसी शामिल है. इच्छुक उम्मीदवार दी गई कटेगरी के अनुसार आवेदन डाउनलोड कर अप्लाई कर सकते हैं.


झारखंड के रांची दूरदर्शन केंद्र से निकाली गई 24 जिलों में स्ट्रिंगर्स वैकेंसी के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है. जिसे लेकर सूचना जारी की गई है. इच्छुक अभ्यर्थी सीधा प्रसार भारती की आधिकारिक साइट पर जाकर अभी अप्लाई कर सकते हैं.

पूरी डिटेल… प्रसारभारती-रांची


उत्तराखंड के देहरादून केंद्र में गढ़वाली और कुमाऊनी भाषा के एंकर, अनुवादक समेत संपादक- रिपोर्टर तक की वैकेंसी है. इस लिंक पर जाकर फार्म डाउनलोड करें.

दिए गए इंस्ट्रक्शन फालो करें और अप्लाई करें… प्रसारभारती-देहरादून


इसके अलावा दूरदर्शन ने 2025 के लिए जम्मू-कश्मीर में 10 जिलों से स्ट्रिंगर्स और कैमरामैन की भर्ती की घोषणा की है. इनमें कुल 23 रिक्तियां हैं. योग्य उम्मीदवार 7 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 45 वर्ष है. चयन तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभव के आधार पर होगा. आवेदन शुल्क ₹1180 है.

पूरी जानकारी इस लिंक पर देखें और फार्म डाउनलोड करें… प्रसारभारती-जम्मूकश्मीर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन