Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लग ही नहीं रहा वरुण गांधी भाजपा के नेता हैं, उनका भाषण तो बहुत ही क्रांतिकारी है (देखें वीडियो)

बीजेपी के नेता और सांसद वरुण गाँधी का कहना है कि आज देश में दो तरह का हिंदुस्तान बसता है। एक किस्म का हिंदुस्तान जो लाखों करोड़ रूपये का लोन ले रहा है और गरीबों का खून चूसकर चोरी करके तथा कुछ लोगों से सैटिंग करके विदेश भाग जाता है। दूसरा वह हिंदुस्तान है जहां आम आदमी के बेटे को उतने पैसे हाथ नही लग रहे कि वह अपने सपने साकार कर सके।

बीजेपी के नेता और सांसद वरुण गाँधी का कहना है कि आज देश में दो तरह का हिंदुस्तान बसता है। एक किस्म का हिंदुस्तान जो लाखों करोड़ रूपये का लोन ले रहा है और गरीबों का खून चूसकर चोरी करके तथा कुछ लोगों से सैटिंग करके विदेश भाग जाता है। दूसरा वह हिंदुस्तान है जहां आम आदमी के बेटे को उतने पैसे हाथ नही लग रहे कि वह अपने सपने साकार कर सके।

हाथरस की तहसील सासनी के गांव नगला पतुआ में एक कार्यक्रम में भाग लेने आये वरुण गाँधी ने लोगों को बताया कि पिछले १५ साल में उधोगपतियों का लोन का २ लाख ८० हज़ार करोड़ रु माफ़ कर दिया गया है। यदि यह पैसा होता तो गरीबी में खुदकुशी करने वाले २ लाख किसानों के परिवार खुशहाल होते ,पिछले एक साल में २७०० नोजवानों को ख़ुदकुशी न करनी पड़ती और मनरेगा में देते तो लोगों को रोज़गार मिलता। उन्होंने कर्ज में अपने गुर्दे बेचने वाले फरुखाबाद के संदीप वर्मा का जिक्र किया और कहा कि इस देश में एक तरफ संदीप वर्मा है तो दूसरी तरफ विजय माल्या जैसे लोग जिसने १० हज़ार करोड़ रुपया चोरी किया और विदेश भाग गया।

वरुण गाँधी ने जाति धर्म की राजनीती पर चोट की। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद के हालातों का जिक्र किया और कहा कि जहां खून बहता है वहां न तो माँ लक्ष्मी आती है न माँ सरस्वती और नही वहां तरक्की होती है। यही नही वरुण ने सत्ता परिवर्तन से आगे बढ़कर व्यवस्था परिवर्तन की बात की। कहा देश में कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। गरीब किसानों को न्याय मिलना चाहिए और आम लोगों के बेटा बेटी को राजनीती में मौका मिलना चाहिए। कार्यक्रम में लोगों ने फूलमाला पहिनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर वरुण गाँधी का स्वागत किया।

भाषण के वीडियो लिंक ये रहे…

https://youtu.be/HiK8eTDyKO8

https://youtu.be/0xW7F8-Ij-U

https://youtu.be/443Tr3IgoZo

https://youtu.be/BL1zlespZsw

https://youtu.be/ueNzEGNMeDA

https://youtu.be/LhOFqWCK-lY

https://youtu.be/V_RDtOgMO98

हाथरस से विनय ओसवाल की रिपोर्ट. संपर्क : 9837061661

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Kashinath Matale

    September 6, 2016 at 11:14 am

    Shri Varun Gandhi ne Dil ko chhu lene wali karnatikari baat ki hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन