Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वसूली के आरोप में ईटीवी का स्ट्रिंगर हुआ बर्खास्त! (सुनें टेप)

आगरा : कई सालों से ईटीवी के स्ट्रिंगर के रूप में काम कर रहे रंजीत गुप्ता पर आखिरकार गाज गिर ही गयी। रंजीत गुप्ता पहले कासगंज में स्ट्रिंगर थे। उसके बाद आगरा ट्रांसफर करवा लिया। आरोप है कि आगरा के एक नेता के इशारे पर स्थानीय ठेकेदार विनोद यादव के खिलाफ खनन को लेकर खबरें चलाई। इस खबर में विनोद यादव को खनन माफिया घोषित कर दिया गया। ईटीवी पर खबर चलने के बाद विनोद यादव ने ईटीवी और रंजीत गुप्ता को मानहानि का नोटिस दे दिया।

नोटिस मिलते ही ईटीवी मैनेजमेंट में खलबली मच गई और मैनेजमेंट ने जांच के बाद रंजीत गुप्ता को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त होने के बाद रंजीत गुप्ता ने विनोद यादव को कॉल किया जिसमें विनोद यादव ने रंजीत गुप्ता को जमकर लताड़ा। रंजीत गुप्ता का पहले भी एक ऑडियो वायरल हो चुका है। इस ऑडियो में दस हज़ार रुपये लेने की बात कबूली है और करोड़ों को टेंडर लेने का प्लान बनाया जा रहा है। नीचे दो आडियो दिए जा रहे हैं, सुनें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन