Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कोतवाल के आगे हाथ जोड़ने को क्यों मजबूर हुए योगी के ये विधायक? देखें video

निर्मल कांत शुक्ल

योगी के विधायक ने कोतवाल के जोड़े हाथ और बोलेआपका इलाज नहीं है प्रभु, आप बीजेपी को हरवाने में लगे हुए हो!

चुनाव नजदीक आता देख सत्ताधारियों को तरजीह नहीं दे रही पुलिस, विधायक को भी अब नजर आने लगी है पुलिस की ज्यादती

पीलीभीत में शहर कोतवाल अतर सिंह के हाथ जोड़कर आम आदमी पर ज्यादती को लेकर आक्रोश जताते शहर विधायक संजय सिंह गंगवार।

पीलीभीत। या तो चुनाव नजदीक आता देख उत्तर प्रदेश की बेलगाम पुलिस ने सत्ताधारी विधायकों को तरजीह देनी बंद कर दी है या फिर अब विधायकों को थाने कोतवाली में पुलिस की आम आदमी के साथ की जाने वाली ज्यादती नजर आने लगी है। शहर के एक मामले में पुलिस की ज्यादती से भड़के विधायक सीधे कोतवाली पहुंच गए और कोतवाल के हाथ जोड़कर बोले- आपका इलाज नहीं हो सकता प्रभु, आप बीजेपी को हरवाने में लगे हुए हो।

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत निरंजन कुंज कॉलोनी में दबंगों ने एक मकान पर कब्जा करने के उद्देश्य से घर में घुसकर महिला से मारपीट की। महिला की बेटी से छेड़छाड़ की। इस मामले में सदर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों का 151 में चालान कर दिया।

पुलिस की मनमानी कार्रवाई का मामला शहर विधायक संजय गंगवार के पास पहुंचा तो वह भड़क गए। पीड़िता की शिकायत पर भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार कोतवाली जा पहुंचे।

कोतवाली में निरीक्षक अतर सिंह के सामने हाथ जोड़कर कहा कि आप का इलाज नहीं हो सकता प्रभु, आप भाजपा को हरवाने में लगे हैं।

विधायक ने कोतवाली से ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी को फोन करके कोतवाल अतर सिंह की करतूतों की शिकायत की। साथ ही कहा कि वह अभी उनके साथ निरंजन कुंज कॉलोनी में घटनास्थल पर चलें। सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। विधायक में पुलिस अधीक्षक से भी कोतवाल अतर सिंह की शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने थाने में काफी देर तक हंगामा किया।

छेड़छाड़ की रिपोर्ट ना लिखकर सदर कोतवाल ने किया खेल

पीलीभीत। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस पर आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा पीड़ित महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। साथ ही मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोप है कि पुलिस ने मामले को रफा-दफा करने के उद्देश्य से शांति भंग की धाराओं में दोनों पक्षों का चालान कर मामले को निपटा दिया। सदर कोतवाल छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करना चाहिए था।

विधायक ने ही दिलाया था अतर सिंह को चार्ज !

पीलीभीत। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार को जिन कोतवाल अतर सिंह के हाथ जोड़ने पड़े उनके बारे में चर्चा है कि चार्ज इन्हीं शहर विधायक की सिफारिश पर मिला। इससे पहले जब अतर सिंह थाना सुनगढ़ी में थे, तब भी उन पर विधायक का खास होने का ठप्पा लगा हुआ था। जाहिर है कि चुनाव को नजदीक आता देख पुलिस के सुर बदल गए हैं। पुलिस ने नेताओं को तरजीह देनी बंद कर दी है।

देखें संबंधित video-

https://youtu.be/W0qn38dxCSs

आगे की कथा पढ़ें-

भड़ास पर खबर चलते ही नप गए पीलीभीत के शहर कोतवाल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन