Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

न्यूज़ 18 का पूर्व रिपोर्टर विजय गुप्ता एक करोड़ से ज़्यादा की ठगी में अरेस्ट!

रीवा। थाना अमहिया पुलिस ने ठगी के तीन मामलों में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी विजय गुप्ता को दबोच लिया है। आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी विजय गुप्ता न्यूज़ 18 का पूर्व रिपोर्टर रह चुका है।

अपराधों का विवरण

  • पहला मामला – 22 जून 2025 को फरियादी ज्ञानेश्वर प्रसाद अहिरवार ने आरोपी विजय गुप्ता पर बैंक में एफडी कराने के नाम पर ज्यादा ब्याज का लालच देकर 13 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
  • दूसरा मामला – विदिशा निवासी अमीन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने CMS व्यापार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये सिक्योरिटी राशि के नाम पर ले लिए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने फरियादी और उसके पुत्र को फर्जी जमा रसीद और सर्टिफिकेट थमा दिए थे।
  • तीसरा मामला – अरुण नगर निवासी हेमेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि विजय गुप्ता ने 9.50 लाख रुपये उधार लिए और पूर्व से कैंसिल किए गए चेक देकर धोखाधड़ी की।

गिरफ्तारी और कार्रवाई

तीनों मामलों में आरोपी विजय गुप्ता पिता रघुनाथ प्रसाद गुप्ता (उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम घुंघटा, जिला सीधी, हाल बदरांव रीवा) के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। आरोपी पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। थाना अमहिया प्रभारी उनि शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ और टीम के साथ मिलकर आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में उनि शिवा अग्रवाल, उनि आर.एन. बागरी, आर. विवेक सिंह और आर. दिवाकर तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

संबंधित खबर…

रीवा में करोड़ों की ठगी का आरोपी पत्रकार विजय गुप्ता अब भी आज़ाद, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन