Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दिल्ली में महिला पत्रकार की हत्या के बाद इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली

दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने रविवार को एक 28 साल की महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। यह घटना दिनदहाड़े दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका सेक्टर-4 के एक पार्क में हुई। इलाज के दौरान एसआई की भी मौत हो गई।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी अधिकारी की पहचान राजस्थान के रहने वाले विजेंद्र बिश्नोई (33) के तौर पर हुई है।

विजेंद्र और मारी गई निकिता नाम की महिला के बीच कथित तौर पर विवाहेत्तर संबंध थे। न्यूज स्ट्रिंगर रह चुकी निकिता द्वारका में रहती थी और अपने पति से अलग हो चुकी थी। अधिकारी ने बताया कि विजेंद्र पर राजस्थान में उसकी पत्नी की एक शिकायत के आधार पर घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 9:45 बजे तब हुई जब विजेंद्र ने महिला से पार्क में आने को कहा। आखिरी बार जब विजेंद्र और निकिता को देखा गया था तो वे पार्क में एक बेंच पर बैठकर एक-दूसरे से बातें कर रहे थेविजेंद्र ने अचानक अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और तीन गोलियां चला दी, जो निकिता के सीने और पेट में लगीं। जब तक लोग वहां इकट्ठा हो पाते, तब तक विजेंद्र ने बंदूक खुद पर तान दी और दो गोलियां चला दी। एक गोली विजेंद्र के पेट में लगी जबकि दूसरी उनके सीने में लगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया और दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां निकिता को मृत घोषित कर दिया गया। विजेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई थी। विजेंद्र को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह अभी पश्चिम दिल्ली के रनहौला थाने में तैनात था। बताया जाता है कि विजेंद्र और निकिता के कथित प्रेम संबंध पिछले तीन साल से थे।एक अधिकारी ने बताया कि दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन