Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला डॉट कॉम के संपादक विनोद वर्मा के इस्तीफा देने की चर्चा

अमर उजाला डॉट कॉम के संपादक विनोद वर्मा के इस्तीफा देने की चर्चा बड़ी जोर शोर से चल रही है. बताया जा रहा है कि इस्तीफे की वजह अमर उजाला डाट काम में दो गुटों की आपसी तनातनी है. कोई यह भी कह रहा है कि विनोद वर्मा एक नए व बड़े प्रोजेक्ट के हिस्से बनने जा रहे हैं, इसलिए इस्तीफा दिया है. विनोद वर्मा बीबीसी में भी काम कर चुके हैं और तेजतर्रार पत्रकार माने जाते हैं. वर्तमान में वह एडिटर्स गिल्ड के सदस्य भी हैं.

विनोद वर्मा अमर उजाला के वेब डिवीजन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सराहे जाते हैं. विनोद वर्मा और उनकी टीम ने अमर उजाला डाट काम को हिंदी वेब पट्टी के प्रमुख ब्रांड में खड़ा कर दिया. ज्ञात हो कि अमर उजाला डॉट कॉम को अब अमर उजाला अखबार से अलग कर अमर उजाला वेब (AUW) नाम की अलग कंपनी के अधीन कर दिया गया है.

नई कंपनी बनने के बाद अलग-अलग डिपार्टमेंट बना दिए गए हैं. विनोद वर्मा पहले सब कुछ देखते थे लेकिन अब नई कंपनी में सिर्फ एडिटोरियल तक सीमित हो गए. अलग-अलग डिपार्टमेंट में अलग-अलग बॉस बने. एक दूसरे में टकराव भी शुरू हुआ. नई कंपनी में विनोद वर्मा के ऊपर भी लोग बैठा दिए गए. यह टीम बार-बार उनके काम में हस्तक्षेप कर रही थी. विनोद वर्मा अपनी स्टाइल और बिना हस्तक्षेप के काम करना पसंद करते हैं. कहा जा रहा है कि सामंजस्य न बिठा पाने के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया. 

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. र्माव दनोवि

    March 30, 2016 at 5:04 pm

    अच्छा हुआ। विनोद वर्मा ने अपनी टीम में काम करने वालों का कभी भला नहीॆ सोचा। झूठा आश्वासन देकर काम करवाया और सारा क्रेडिट खुद लिया और टीम के साथ धोखा किया। ऐसे आदमी को संपादक के पद पर रहने का कोई हक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन