Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इस सरकार का मुख्य काम अपने वोटरों का मनोरंजन भर करना है!

राकेश कायस्थ-

इस सरकार का मुख्य काम अपने वोटरों का मनोरंजन करना है। इधर-उधर पटाखे फूटते रहते, सीमा पर निर्दोष लोग मरते रहते। मीडिया छाती कूटता रहता कि यहां घुसकर मारा, वहां मारा, माहौल बना रहता।

लेकिन अचानक बीच में माई डियर फ्रेंड दोलांड कूद पड़े और बड़े पां-पां ने अपनी एक ट्वीट से सचमुच वॉर रुकवा दी। अमेरिकी कह रहे हैं कि छप्पन इंची सरकार खुद अर्जी लेकर बड़े दरबार में गई थी कि हुजूर आइये और इस ड्रामे की हैप्पी एंडिंग करवाइये।

साथ झूला झूलने वाले एक और माई डियर फ्रेंड अरुणाचल का एक हिस्सा कब्जा कर बैठे हैं लेकिन नाम लेकर यह कहने में शर्म आ रही है कि चीन हमारी छाती पर बैठा है। दायें-बायें से कोशिश चल रही है कि चीन किसी तरह दो-चार कदम पीछे खींचने को राजी हो जाये तो वोटरों में इसे अपनी जीत बता सकें।

उधर चीन ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया है और फ्रेंड दोलांड से भी कड़ा रुख अपनाते हुए कह डाला है कि जुबानी जमा खर्च नहीं तुम दोनों बैठकर बकायदा एग्रीमेंट करो।

शिमला समझौता गया तेल लेने, फ्रेंड दोलांड भी कश्मीर में मध्यस्थता करना चाहते हैं और वन प्लस वाला फ्रेंड शी जिनपिंग तो है ही।

अब मोदीजी को दाये-बायें करके अलग ऐसे बयान देने पड़ेंगे जिनसे ये मतलब निकलता हो कि भारत शांति चाहता है और ये भी पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजा देंगे।

पहलगाम के बाद राष्ट्रीय स्तर पर दंगे कराने की कोशिशों को देश की समझदार और संवेदनशील जनता ने नाकाम कर दिया। तो फिर कोर वोटरों के मनोरंजन के लिए बचा क्या? आप चिंता मत कीजिये, मोदीजी हैं, कोई ना कोई नई तरकीब ढूंढ लेंगे।

पहले भी लिख चुका हूं और फिर दोहरा रहा हूं कि हजार साल बाद जब इतिहास की किताबों में इस सभ्यता के बारे में पढ़ाया जाएगा तो उसमें यही लिखा होगा– 2025 के भारतीय इतने संपन्न थे कि अपने मनोरंजन तक के लिए प्रधानमंत्री रखते थे।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन