Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गुजरात में छाया ‘ज़ी हिंदुस्तान’, व्यूवरशिप में दस लाख का इजाफा

देश की नई आवाज बन रहा है ‘ज़ी हिन्दुस्तान’. हर रोज नया ट्रेंड सेट कर रहा है ‘ज़ी हिन्दुस्तान’. यह न्यूज चैनल अपनी पंच लाइन ‘स्टेट्स मेक द नेशन’ को साकार करते हुए शहर से लेकर गांव तक की ख़बरों से सराबोर है. ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ ने थोड़े ही समय में नेशनल मीडिया के बीच अपना अलग मुकाम बना लिया है. यह एक नया राष्ट्रवादी चैनल है जो राष्ट्र और राष्ट्रीयता की बात करता है.

देश की नई आवाज बन रहा है ‘ज़ी हिन्दुस्तान’. हर रोज नया ट्रेंड सेट कर रहा है ‘ज़ी हिन्दुस्तान’. यह न्यूज चैनल अपनी पंच लाइन ‘स्टेट्स मेक द नेशन’ को साकार करते हुए शहर से लेकर गांव तक की ख़बरों से सराबोर है. ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ ने थोड़े ही समय में नेशनल मीडिया के बीच अपना अलग मुकाम बना लिया है. यह एक नया राष्ट्रवादी चैनल है जो राष्ट्र और राष्ट्रीयता की बात करता है.

टीआरपी पर वाहवाही बटोरने वालों की रेस से ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ ने अपने आप को अलग रखा है, लेकिन देश के दिग्गज चैनल्स को ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ कई मामलों में कड़ी टक्कर दे रहा है. 43वें सप्ताह की रेटिंग्स में ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ की कवरेज एरिया / व्यूवरशिप में एक मिलियन यानी 10 लाख का इजाफा हुआ है. जबकि हिंदी न्यूज कैटेगिरी में देश के दूसरे दिग्गज चैनल्स की कवरेज घटी है.

इवनिंग प्राइम टाइम में ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ 1 दिन 7वें जबकि 3 दिन 8वें पायदान पर रहा. देश के कई बड़े शहरों में ‘जी हिन्दुस्तान’ ने इस सप्ताह बड़ी उपलब्धि हासिल की. खासकर गुजरात के ग्रामीण इलाकों में ज़ी हिन्दुस्तान ने 10.6% मार्केट शेयर के साथ छठां स्थान हासिल किया. इतना ही नहीं, गुजरात में 3880 कवरेज के साथ ‘जी हिन्दुस्तान’ चौथे नंबर का चैनल बना.

प्रोग्राम और न्यूज़ कंटेंट के मामले में भी ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ ने इस सप्ताह दूसरे न्यूज़ चैनल्स को कड़ी टक्कर दी. ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ के खास शो ‘ए डायलॉग विद जेसी’ की खासी धमक रही. इस शो ने 1.17 करोड़ कवरेज के साथ इस सप्ताह जोरदार प्रदर्शन किय़ा. इतना ही नहीं, यह शो ऑन एयर होते ही twitter पर भी टॉप ट्रेंडिंग में रहा. साथ ही ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ के अन्य शो भी लगातार आगे बढ़ रहे हैं. इनमें AM to PM, आतंक, 11 PM न्यूज़ स्पेशल और हिन्दुस्तान 100 जैसे कार्यक्रम लगातार अपनी चमक बिखेर रहे हैं.. ग्रामीण इलाकों में ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ लगातार आगे बढ़ रहा है. ग्रामीण इलाकों की कवरेज में ‘ज़ी हिन्दुस्तान’ 7वें पायदान पर रहा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन