Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

देश भर के 14 पत्रकारों को पीयूसीएल ने निर्भीक पत्रकारिता के लिए किया सम्मानित (देखें लिस्ट)

रायपुर। नईदुनिया के समाचार संपादक अनिल मिश्रा समेत देश भर के 14 पत्रकारों को रविवार को मानवाधिकारों के लिए कार्यरत लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) और पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से निर्भीक पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन सभी पत्रकारों को कांसे के कप में धान, कलम और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल सभागार में प्रेस, जनता और राज्य विषय पर आयोजित नागरिक सम्मेलन में समकालीन तीसरी दुनिया के संपादक आनंद स्वरूप वर्मा, पीयूसीएल के प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह, महासचिव और हाईकोर्ट की अधिवक्ता सुधा भारद्वाज, राजेन्द्र सायल, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद मिश्रा, नंद कश्यप, जनकलाल ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम, आलोक शुक्ला, चितरंजन बख्शी ने अपने अपने विचार रखे। इन लोगों ने देश भर के 14 पत्रकारों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आदिवासी नेत्री सोनी सोढ़ी, अधिवक्ता शालिनी गेरा, गोल्डी जार्ज, सामाजिक कार्यकर्ता डिग्री चौहान, ईशा खंडेलवाल, प्रिया शुक्ला, सुकमा के पूर्व जस्टिज प्रभाकर ग्वाल, पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त समिति के संयोजक कमल शुक्ला, फिल्मकार अजय टीजी, इंडिया न्यूज के प्रदेश प्रमुख शेखर , सहित सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता, गणमान्य नागरिक व पत्रकार मौजूद थे।

जिन 14 पत्रकारों को सम्मानित किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं:

आलोक पुतुल
मालिनी सुब्रमण्यम
सुबोजित बागची
प्रभात सिंह
पुष्पा
क्रांति रावत
तामेश्वर
लिंगा कोडपी
दिनेश सोनी
देवशरण तिवारी
नितिन सिन्हा
उत्तम कुमार
राजकुमार सोनी

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन