Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

याद आया, आज भड़ास का जन्मदिन है, पंद्रह साल पूरे हुए!

मनीष दुबे-

सुबह सुबह एक भाई का ये प्राइवेट मैसेज आया था. “याद आया, आज भड़ास का जन्मदिन है, पंद्रह साल पूरे हुए.” कल की बात है. भड़ास निकलते/निकालते 15 साल पूरे हुए. 16वां लग गया. लिखना भी कल ही था, लेकिन आप सबको पता ही है अपन सब मनमौजी किस्म के प्राणी हैं. खबरें लगाने पर अड़े तो रात 12 बजे तक ठेलते पेलते रहते हैं. और नहीं तो फिर नहीं… बाबा का सख़त आदेश है ज्यादा मगज़मारी नहीं करने का… कल, हजारों की तादाद में मैसेज आए. जनता का यही प्यार भड़ास की ताकत है. उर्जा मिलती है, देते रहिएगा.

जिद, मुफलिसी, मुकदमा, अदालत, हंगामा, हमला, जीवटता, निडरता, और पॉपुलरता जैसे अनेक शब्दों से निपटकर खड़ा हुआ है भड़ास. बाकी आप सब जानते ही हैं.

हाँ, कुछ मैसेजेस को नीचे संकलित भी किया गया है. लेकिन उससे पहले पढ़िए श्री-श्री 1008 से भी ज्यादा रेटिंग वाले स्वामी भड़ासानंद उर्फ यशवंत बाबा ने सभी शुभेक्षकों का गदगद मन से आभार प्रगट किया है….

यशवंत सिंह-

प सबका दिल से आभार। मुझे पता है भड़ास ने बहुत सारा प्यार कमाया है। किसी एक ने भी भड़ास की बुराई नहीं लिखी। इस मंच में हर तरह के लोग हैं। पर सबने अपना प्यार सम्मान भड़ास को दिया।

भड़ास के पंद्रह साल होने का मतलब मीडिया में कुल पाँच पीढ़ियाँ आ गई हैं। हर तीन साल में मीडिया की नई पीढ़ी आती है और पहले वाली पीढ़ी अपग्रेड होती है। तो अब बहुत से ऐसे लोग भी मीडिया में हैं जो मुझे नहीं जानते, भड़ास को जानते हैं। ख़ुशी होती है जब लोग भड़ास की सराहना करते हैं और इससे क्रांतिकारी अपेक्षायें पाले रहते हैं। पर दौर बदल गया है। मीडिया का स्पेस लोकतंत्र से ख़त्म हो चुका है।

मीडिया कंपनियाँ सरकार की पीआर एजेंसी बन गईं। सोशल मीडिया, वेबसाइट्स और यूट्यूब पर सरकारी पहरा है। सब जगह पक्ष या विपक्ष में प्रवचन चल रहा है। खुलासे, स्टिंग, सरोकारी पत्रकारिता बंद हो चुकी है। ऐसे में भड़ास जैसे मंच भी बहुत सारे दबावों के बीच हैं। आप सब का प्यार सहयोग बना रहे!

मदद गुरू-
भड़ास को 15 साल होने पर बहुत बहुत बधाइयाँ और शुभकामनाएं। भड़ास कोई संस्था या वेबसाइट होने से पहले एक अद्भुत सोच है। और ये सोच ही है जो कभी मरती नहीं। अमर भड़ास को मेरा प्रणाम। और इसके ब्रांड अम्बेसडर बड़े भाई यशवंत भैया को भी आकाश भर बधाइयाँ और अनंत शुभकामनाएँ। यशवंत भैया हम तमाम भाइयों के मार्गदर्शक तो है ही साथ ही कई ज़रूरतमंद लोगों के साथी भी है। भडासानंद बाबा की जय।

विकास मिश्रा-
यशवंत जी को भड़ास के जन्मदिन पर बहुत बहुत बधाई।

मनोज भावुक-
भड़ास के 15 साल पूरे होने पर उसके संस्थापक भाई Yashwant Singh व पूरी टीम को बधाई। भड़ास के जन्मदिन की जय हो!

रंजना त्रिपाठी-
यशवंत सिंह, बहुत बहुत बधाइयां. ये सफर अगले कई सालों तक ऐसे ही बहादुरी और ईमानदारी के साथ चलता रहे. पार्टी तो बनती है.

कुलदीप भारद्वाज-
भड़ास की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ… मुझे याद है वर्ष 2017 में भड़ास पर आर्टिकल छपा था। किसी ने लिंक मुझे शेयर किया। मुझे आज तक पता नहीं चला कि ऑफिस की इंटरनल ख़बर इनको कैसे पता चली। खोज अभी तक ज़ारी है।

राहुल श्रोती-
हैप्पी बर्थडे आप की एक सोच अनेक पत्रकारों को न्याय दिलाने का काम कर रही है, सच है…..तो दिखेगा.

सलीम मलिक-
भड़ास को जन्मदिन की बधाई। निकलती रहे भड़ास, चलती रहे भड़ास, महकती रहे भड़ास, चहकती रहे भड़ास।

राहुल त्रिपाठी-
शुभकामनाएं डेढ़ दशक से कायम बादशाहत की।

इंडियन-
यशवंत भाई, Congratulations & Heartiest Best Wishes… 15 साल का लंबा सफर, आसान तो बिलकुल नहीं था. यह तो यशवंत भाई का जिगर हैं, जो डटकर खडे रहे, टीके रहे, निखरे, उभरे और छा गये. भारतीय मेनस्ट्रीम मीडिया, जो अपनी वॉचडॉग वाली भूमिका भूल चुका है, उस मीडिया का वॉचडॉग बना हुआ हैं आज. अब छुपाए नहीं छुपते मीडिया की खबरे!

उदय चंद्र सिंह-
पत्थर से तेल निकालने जैसा रहा है भड़ास का संघर्षपूर्ण और सफल सफर यशवंत जी को एक बार फिर बधाई।

अश्वनी सक्सेना-
Yaswant Bhai! Aapko aur sabhi group members ko BADHAASTULATIONS

आलोक कुमार-
डेढ़ दशक के संघर्ष से सफलता की ओर लगातार ले जाते हुए अनथक पथिक यशवंत जी को और सभी सहयोगी साथियों को भड़ास4मीडिया के जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं…

S.A.U-
जली को आग कहते हैं। बुझी को राख कहते हैं। बने जो राख से बारूद उसे मीडिया,”भड़ास”कहते हैं। (सुभाष घई की फ़िल्म,”विश्वनाथ” के शत्रुघ्न सिन्हा के मशहूर डायलॉग के अन्दाज़ में) यशवंत जी सियासी अंधेरों में सत्य की मशाल जलाये रखने पर बहुत-बहुत बधाई।

सत्यमेव जयते-
भड़ास सिर्फ एक न्यूज पोर्टल नही बल्कि एक ऐसा मजबूत स्तंभ है जिसने बुजदिली से भरे मीडिया जगत और सडांध मारते सिस्टम को सोचने पर मजबूर कर दिया । व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए तो बुरे वक्त में भड़ास एक ऐसा ब्रह्मास्त्र बन कर अवतरित हुआ जब मैं निहत्था कई मोर्चो पर अकेला लड़ रहा था । जय हो

संजय बैरागी-
भड़ास के जन्मदिवस कि बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।

शमीम फारूकी-
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी पोस्टे समाज को नई दिशाएं दे रहीं है तथा जानकारियां दे रही है।

चंद्र भान तिवारी-
भड़ास को जन्मदिन की ढेरों बधाई व उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। खबरों की दुनिया में भड़ास व भड़ासियों को उत्कृष्ट मुकाम हासिल हो।

रिजवान कुरैशी-
बिल्हौर कानपुर से भी बधाई पहुंचे… लेखनी राज करेगी.

Manoj Dubey-
Dear Bhadash team : Hearty congratulations to the entire Bhadash team. Despite numerous difficulties, reaching this point is an achievement in itself. Writing against the government and powerful individuals is not an easy task. I understood this after reading Jaaneman Jail. Many congratulations, and I hope this journey continues for many more years and that Bhadash continues its work with the same fearlessness. Victory be yours!

उज्जवल मिश्रा-
भड़ास है तो सच है और सच है तो हम हैं…भड़ास नित नए आयाम स्थापित करते हुए आकाश भर ऊंचाईयों को छुए इसी उम्मीद के साथ शुभकामनायें।

अमित कुमार श्रीवास्तव-
भड़ास सिर्फ पत्रकारों की सूचना पहुचने का माध्यम नही है बल्कि yashwant जी के संघर्ष का परिणाम भी है आज भड़ास पूरे 15 वर्ष का हो गए इस शुभ अवसर पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामना, भैया।

समीर शाही अयोध्या-
भड़ास के 15 साल पूरे होने पर भड़ास परिवार व भड़ास के यशस्वी सम्पादक क्रांतिकारी पत्रकार यशवंत भैया को हृदय के अंतस्तल से अनन्तकोटि हार्दिक शुभकामनाएं।

अतुल तिवारी आक्रोश-
पत्रकारिता जगत में एक अलग मुकाम और अपने नाम मात्र से हड़कंप मचा देने वाले भड़ास मंच को 15 साल की यात्रा की शुभकामनाएं..भड़ास की यात्रा यूँ ही अनवरत जारी रहे.

अजीत कुमार पांडेय-
भ्रष्टाचार पर पहरा के साथ ही सत्ताधीशों को उनके वादे की याद दिलाने, जरूरतमंद लोगों की आवाज बुलंद करने, असहायों की सहायता, समस्याओं के निदान में जिम्मेदार लोगों की कुम्भकर्णी निद्रा से जगाते, भूले बिसरे लोगों को उनकी जिम्मेदारी की याद दिलाते दिलाते भड़ास को संघर्ष के पंद्रह साल पूरे हुए.

महेश शर्मा-
बहुत बहुत बधाई, अनन्त शुभकामनाएं. आप का मार्गदर्शन हम सभी को निरन्तर ऐसे ही मिलता रहे.

राजीव ओझा-
भड़ास के 15 साल पूरे होने पर यशवंत जी आपको व पूरी टीम को हार्दिक बधाई!…खबरों का ये क्रम अनावरत चलता रहे जल्दी ही शतक वर्ष पूरा करें यही शुभकामनाएं।

शिवशंकर सारथी-
हजारों लाखों लोगों के लिए भिड़ जाने वाले परम आदरणीय यशवंत भईया को शानदार 15 साल पूरा करने पर बधाई…… सारथी the sootr

लक्ष्मीकांत पाठक-
भड़ास को किशोरावस्था में पहुचाने के लिए आप को बधाई आगे भी इसी तरह युवावस्था में पहुंचाने का सतत प्रयास जारी रहे शुभकामनाएं.

अकील अहमद-
लगातार पंद्रह सालों से हर क्षेत्र के भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार ,पत्रकारों के शोषण का खुलासा करते रहने पर यशवंत भैया और पूरी भड़ास टीम को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई….अकील अहमद पत्रकार अमेठी’

घनश्याम झा-
भ्रस्टाचार के दलदल में गोता लगाने वाले मीडिया के लिए आईना की भूमिका 15 वर्ष निभाने के लिए भड़ास व जुड़े सभी साथियों को बधाई।

संदीप राठी-
सत्य की डगर पर चलने वाले को सलाम ,भड़ास को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभ कामनाएं।

सत्ता से सवाल-
बड़े दिग्गजों की खबर तो बहुत लिखते हो, प्रत्येक ANNIVERSARY पर किसी जनसामान्य के दर्द को भी लिख दिया करो, किसी जनसामान्य दुःखी पीड़ित की भी आवाज बन जाया करो, जो सत्ता या किसी शासक या शासन या प्रशासन द्वारा सताया गया हो? HAPPY ANNIVERSARY

स्पर्श सिन्हा-
भड़ास के 15 सफल साल पूर्ण होने पर हर उस सदस्य को भी शुभकामनाएं, जिनके साथ और प्यार के बदौलत भड़ास खबरों के बीच बेहतरी दिखाता नज़र आता है विशेष आभार व शुभकामनाएं यशवंत जी को भी, जिनकी पारखी नज़र ही आज हमें तमाम मीडिया के मुद्दों और खबरों से रूबरू कराती है.

तिलक शाक्य-
भड़ास 4मीडिया स्थापना दिवस की भैया यशवंत जी को बधाई हो। निरंतर प्रगति करो। जय माता दी तिलक शाक्या अधिमान्य पत्रकार, रायसेन मप्र।

रवींद्र सिंह सूर्यवंशी-
भड़ास के जन्मदिन पर बहुत -बहुत शुभकामनाएं. भड़ास दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करे और इसी तरह पत्रकारों की आवाज़ बुलंद रखे यही प्रभु श्रीराम से कामना है.

रिषभ त्रिपाठी-
यशवंत दादा उनकी टीम और ग्रुप के सभी ज्ञानीजनो को हार्दिक शुभकामनाएं।

अशोक धवन-
बेबाक 15 सालों की रिपोर्टिंग के लिये भड़ास4मिडिया को ढ़ेरो बधाई।

जितेंद्र अवस्थी-
बहुत बधाई.. बेहतरीन.. दुनिया भर की ख़बर रखने वालों की खबरें रखने वाले का कारवां यूं ही तेजी से उन्नति के मार्ग पर बढ़ता रहे।

नीरज तिवारी-
व्यक्ति को अपनी भडास निकालने का प्लेटफॉर्म देने के लिए भडास के 15 स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाए।

पी के श्रीवास्तव-
भड़ास के 15 वर्ष पूरे होने पर भाई यशवंत जी की जिजीविषा को नमस्कार।मुझे गर्व है कि आज मैं भी भड़ास ग्रुप में जुड़ा हुआ हूं। प्रेम कुमार, पत्रकार मुज़फ्फरनगर…. वरिष्ठ नागरिक।

सत्यनारायन-
भड़ास ने पत्रकारिता जगत में बीते 15 बर्षों में महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर कर जो मापदण्ड स्थापित किया है, वह काबिले तारीफ है। भड़ास ने समय – समय से पत्रकारिता एवं पीड़ित पत्रकारों का अहम मुद्दा को उठाकर जन सामान्य और केंद्र सरकार के भ्रम को दूर करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।भड़ास मीडिया जगत में पत्रकारिता और पत्रकारों से संबंधि कड़वा सच बताने का निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्लेटफॉर्म है। भड़ास के 15 वीं बर्षगांठ पर मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनायें। विशेषकर भड़ास के माननीय यशवंतजी को कुशल, स्वतंत्र एवं पारदर्शी रूप से इसे कार्यरूप देने के लिये मेरी हार्दिक बधाई।

जोगिंदर कुमार आईटी-
भड़ास के 15 वर्ष पूरे होने पर आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं, भगवान करे भड़ास दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करें और खूब नाम कमाए।

अमित उपाध्याय-
भड़ास ने बीते 15 सालों में जहां एक ओर पत्रकारिता के मानक स्थापित किए वहीं पीड़ितों के विषय उठा उन्हें न्याय पाने का रास्ता सरल किया, हार्दिक बधाई, अमित उपाध्याय गाजीपुर ANB NEWS-NEWS 27

अंजनी निगम-
भड़ास ने बीते 15 सालों में जहां एक ओर पत्रकारिता के मानक स्थापित किए वहीं पीड़ितों के विषय उठा उन्हें न्याय पाने का रास्ता सरल किया, हार्दिक बधाई …अंजनी निगम, कानपुर।

प्रवीण यादव-
भड़ास जब ब्लॉगर पर था तब से पढ़ना शुरू किया। फिर भड़ास बढ़ता गया और मठाधीशों पर चढ़ता गया। गलत है, तो गलत लिखने की कूबत आपके अंदर देखने को मिली। खुद भी गलत हों तो उसे भी लिखने से गुरेज नहीं। आज भी हरफनमौला रहकर जिंदादिल से खबर लिखने की सीख युवा पत्रकारों को यहींसे मिलती है। भड़ास जब शुरू हुआ तो यह उम्मीद नहीं थी कि आने वाले दौर में मीडिया इस दौर में पहुंच जाएगी। पहले पत्रकार बिकते थे अब संस्थान बिकने लगे और भड़ास ने किसी को नहीं छोड़ा।

जय हो आपकी जानेमन जेल के पहले पन्ने पर यही पढ़ने को मिला। यशवंत भईया तक वाराणसी के इस छोटे अनुज का प्रणाम पहुंचे।

महेंद्र अवधेश-
प्रिय श्री यशवंत जी, बहुत-बहुत बधाई! आज अभी फोन उठाया। देर रात सासू मां गुजर गईं। सारा दिन मुरादाबाद और फिर ब्रजघाट रहा।

डॉ संजीव कुमार बख्शी-
भड़ासियों के लिए उल्टी करने के इस मंच के 15 साल पूरे होने पर हार्दिक बधाई।

अरविंद कुमार रवि-
15 वर्षों का लंबा कांटो भरा सफर मुकम्मल तय करने के लिए आपको दिली मुबारकबाद। मेरी शुभकामना है कि यह सफर निरंतर अपनी लय में जारी रहे और पत्रकारों की अनकही आवाज बना रहे…सादर, अरविन्द कुमार रवि, हिन्दुस्तान, नवादा (बिहार)।

चंद्रशेखर त्रिशूल-
सादर अभिवादन, आदरणीय भड़ास जी को उनके जन्म दिवस पर कोटि कोटि वन्दन, भारतीय मीडिया के फ़लक पे लिखा हुआ नाम यूँ ही नही मुक़म्मल हुआ है। तारीख़ उनके इम्तिहानों में इस क़दर शुमार हुई कि वो ना लालफीताशाही के किसी तेवर में कैद हुऐ और ना ही किसी लब्बोलुआब में खोये..देश का मीडिया जब असफलताओं की स्लेट पर संघर्ष के ककहरे सीख रहा था तब दिल्ली के निखालिस कोरे दिल पर एक इंद्रधनुष बने यशवंत, जिसने मीडिया पर छाई काली घटाओं के मध्य भड़ास नाम की एक सतरंगी लक़ीर खींच दी। इस सतरंगी लक़ीर ने अपनी रोशनी रोमांच और कौतूहल से मीडिया को इस क़दर दो चार किया कि जहाँ एक गहरा शून्य बन गया था वहां किसी ने ख़ुद गले मे फांसी डाले बड़े मुक़म्मल तेवर से हाथ बाँधे खड़े होकर उस हर इक शून्य से किसी एक सँख्या में तब्दील कर दिया। इसके बाद गहन संघर्षों के कंटकाकीर्ण पथ इधर काँटे बिछाते और वहाँ से मीडिया का वो योद्धा उन पर से मुस्कराकर गुज़र जाता…और होता यूं कि उस योद्धा के स्वागत में बरसे फूल उन तमाम काँटों को शर्मसारः भी कर देते और अपने आग़ोश में भी छुपा लेते। इस क़दर रफ़्ता रफ़्ता ये सफ़र हिंदुस्तान के मीडिया में भड़ासी यशवंत के नाम से गूँजने लगा। हर एक थाप ऐसी की जिसने सोये हुऐ मीडिया को एक जाग्रत परिभाषा देने का काम कर दिया। देश की राजधानी के दिल मे धड़कती इस शख्सियत ने नित्य प्रति बुलन्दियों के उन प्रतिमानों को गढ़ा जिन्हें मीडिया भूल चुका था।

यशवंत मीडिया में उस नये युग की शुरुआत बने जो मीडिया अपना सर्वस्व और वर्चस्व दोनो को भूल चुकी थी। उनके लक्ष्य के अंदाज़ कभी महाभारत के अर्जुन से मिलता है तो कभी नचिकेता के कोटि कोटि तेवर से, उनका अंदाज किसी व्याकरण किसी गणना किसी व्याख्या किसी अध्ययन से इतर इतना प्रासंगिक है कि उन्हें आप सोचेंगे तो सलाम करेंगे मुस्करायेंगे उनसे प्रेरणा लेंगे और अपने कर्तव्यपथ पे अग्रसर होकर अभिनव विधाओं को रचेंगे।

आज उनका अर्थात भड़ास का जन्मदिन है और मेरे जैसा एकलव्य अगर उन्हें अपने शब्दों की अनुभूति भी ना दे पाये तो यह जीवन व्यर्थ है। उन्हें इस मीडिया में परिवर्तन के नये अध्याय के रूप में सदैव लिखा जायेगा। आज उनके अर्थात भड़ास के जन्म दिवस पर ईश्वर से कोटि कोटि कामना करता हूँ कि ऐसे शिखर पुरुषार्थ को ऐसी सिद्धियाँ प्रदान करें कि वो इस मीडिया के मस्तक पर स्वर्णिम चमक को युगों युगों तक कायम रख सकें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन