Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

न्यूटन आज होते और सेव गिरता तो न्यूज़ चैनल कैसे कवर करते!

महान वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन ने जब अपने आँखों के सामने पेड़ से एक सेव को गिरते देखा तो उन्होंने गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज़ कर डाली…..

लेकिन अगर न्यूटन के साथ यही घटना आज के दौर में अपने देश में हुई होती तो हमारे विभिन्न न्यूज़ चैनलों की हैडलाइन संभवतः कुछ इस प्रकार होती-

…..आजतक

आज खुलेगा राज अब होगा पर्दाफाश
जानेंगे सेव गिरने का कारण क्या था ख़ास…

….रिपब्लिक टीवी

क्या न्यूटन के सिर पर मंडरा रहा था काल
या फ़िर सेव गिरने के पीछे पाक की थी कोई चाल…

…..इंडिया टीवी

एक बार फ़िर पाक हुआ बेनक़ाब
सेव गिराकर बुन रहा है कोई खौफ़नाक ख़्वाब…

…..एबीपी न्यूज़

कितना बड़ा था सेव , कितना विशाल था पेड़
जानेंगे उस शक़्स से जो वहीं चरा रहा था भेड़…

…..ज़ी न्यूज़

खौफ़ खाए पाक ने बम के बदले गिराए सेव
हिन्द का सीना हुआ चौड़ा ,जयते सत्यमेव…

……न्यूज़ 24

चीन की दादागिरी या है ये अमेरिका की मनमानी
जानेंगे न्यूटन के सिर पर सेव गिरने की पूरी कहानी…

……टीवी 9

आसमान से था वो टपका या फ़िर पेड़ से था गिरा
बताएंगे सेव की पूरी दास्तान, क्या न्यूटन था सिरफिरा…

……इंडिया न्यूज

आम के पेड़ के नीचे क्यों नहीं सोया न्यूटन
सेव गिरने के बाद कैसे कौतूहल से भरा था उसका मन
कहीं जाइएगा मत छोटे से ब्रेक के बाद जानेंगे टनाटन…

…..न्यूज़ नेशन

यूं ही गिरा था सेव या पेड़ पर थी कोई आत्मा
स्टूडियो में बैठकर खुलासा करेंगे एक महात्मा…

…..सहारा समय

क्या था कोई भूत प्रेत डायन चुड़ैल का साया
या सेव ख़ुद ही हताश होकर नीचे चला आया…

……NDTV

बेबस ग़रीब के सिर पर गिरा सेव आख़िर है किसका ये दोष
फ़िलहाल वो ख़तरे से बाहर लेकिन सरकार के ख़िलाफ़ रोष..

…..दूरदर्शन

पेड़ के नीचे बैठे एक व्यक्ति के आगे गिरा सेव
ब्रेक के बाद देखेंगे गोबर से खाद बनाने का कलेव…

सौजन्य- whatsapp विवि

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन