Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

पाँच साल में गुजरात से चालीस हज़ार औरतें ग़ायब!

कृष्णन अय्यर-

PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की सदारत वाली NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) ने बताया है कि पिछले 5 सालों में गुजरात से 41,261 औरतें ग़ायब कर दी गई हैं.. इस गुनाह के लिए आप, अमित शाह और गुजरात सरकार ज़िम्मेदार हैं..

~ गुजरात विधानसभा में 2021 में इस बात को गुजरात सरकार ने क़ुबूल किया है..PM मोदी, गुजरात की इन औरतों का क्या हुआ? जवाब चाहिए..

~ सुधीर सिन्हा, IPS और गुजरात मानवाधिकार के मेंबर, ने कहा है कि इन औरतों को गुजरात के बाहिर जिस्मफ़रोशी के धंधे में डाल दिया गया है..

डॉ रंजन प्रियदर्शी, ADG पुलिस, गुजरात का कहना है कि इन औरतों को गुजरात के बाहिर बेच दिया गया है..

PM मोदी, रेप और रेपिस्टों के जानिब आपका रूख़ बहुत साफ़ है..गुजरात दंगों के रेपिस्ट ‘अदालतों से छूट रहें है और जिन ‘औरतों से रेप हुआ वो इंसाफ़ से महरूम है..


संजय कुमार सिंह-

इन दिनों दि केरला स्टोरी की खूब चर्चा है। मुद्दा यह कि गुजरात फाइल्स क्यों नहीं? इस खबर और इन तथ्यों के बाद भी नहीं। दूसरी ओर, दि केरला स्टोरी में संख्या बढ़ाकर बताने के बावजूद फिल्म सेंसर से पास है। उसका प्रदर्शन रोकने का कोई तरीका नहीं है।

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, गुजरात से 2016 में 7105, 2017 में 7712, 2018 में 9246 और 2019 में 9268 महिलाएं लापता हुईं। 2020 में 8290 महिलाओं के लापता होने की सूचना मिली थी। कुल लापता महिलाओं की संख्या 41,621 है। और कहानी केरल की सुनाई जा रही है। प्रचार उसका हो रहा है चिन्ता केरल की है।

यह स्थिति तब है जब फिल्में सेंसर होती थीं/हैं। मुझे याद है जब टीवी समाचार आने लगे तो उन्हें भी सेंसर करने की जरूरत समझी गई। साथी विनीत नारायण ने इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी और समाचारों को सेंसर से मुक्त कराया। पर नतीजा? विनीत नारायण वैसे ही हैं उनके बाद के एंकर करोड़पति बन गए। टेलीविजन चैनलों ने आजादी का दुरुपयोग किया है व्यवस्था की नजर उसे रोकने की जगह यू ट्यूबर्स पर है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Advocate DNtrivedi

    May 8, 2023 at 4:41 pm

    *भय भूख विहीन भ्रष्टाचार, कालेधनी कोमवादी कालाबाजारी कोरोना कौभांडी कातील करप्टेड कपटी कपूत चोकीदार तडीपार, अदाणी अंबाणी के भागीदार मददगार कौभांडकार गुनहगार! भाषण पीर शौचालय वीर।⚖️☀️!*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन