Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

4पीएम ने YouTube पर लल्लनटाप को पछाड़कर गाड़ा खूंटा, देखें ग्राफ

मौजूदा दौर में जब मेनस्ट्रीम मीडिया, गोदी मीडिया बन गयी है तो ऐसे में देश का आम आदमी सच जानने के लिए सोशल प्लेटफार्म पर आ गया है और यू-ट्यूब पर सही खबरें तलाशने के लिए उनको देखने लगा है. ऐसे में देश के बड़े-बड़े पत्रकार अब अपना यू-ट्यूब चैनल खोलकर खबरों की दुनिया में आगे रहने की कवायद में जुट गये हैं.

सालों से यू-ट्यूब की दुनिया में ‘आज-तक’ और ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ का यू-ट्यूब चैनल ‘लल्लनटॉप’ बाकी यू-ट्यूबर से कहीं ज्यादा आगे रहता था, लेकिन इस बीच ‘4पीएम’ ने इतिहास रच दिया. पिछले तीन महीनों से राजनीतिक टिप्पणीकारों में नम्बर-1 पर रहे 4पीएम ने इस बार ‘लल्लनटॉप’ को भी पीछे छोड़ दिया है. यह मीडिया इंडस्ट्री की बहुत बड़ी खबर है जिस पर सहज की कोई भरोसा करने को तैयार न हो.

ग्लोबल वेबसाइट ‘सोशल ब्लेड’ पर पिछले 30 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अवधि में उसे 32 करोड़ 60 लाख व्यूज मिले हैं और उसको देखने वालों में 69.4 प्रतिशत की कमीं आई है. इसी अवधि में उसके 4.0 लाख सबस्क्राइबर बढ़े हैं और सबस्क्राइबरों की संख्या में न तो कमीं आई है न ही बढ़त हुई है.

जबकि इन्हीं 30 दिनों की अवधि में ‘4पीएम न्यूज नेटवर्क’ के व्यूज 33 करोड़ 20 लाख हुए हैं, जो ‘लल्लनटॉप’ से 60 लाख अधिक हैं. ‘4पीएम न्यूज नेटवर्क’ के व्यूज में 24.1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हई है. वहीं, ‘4पीएम न्यूज नेटवर्क’ के सबस्क्राइबरों की संख्या 5.5 लाख की बढ़त दर्ज की गई है.

देखने वाली बात यह भी है कि ‘लल्लनटॉप’ के सबस्क्राइबर 2 करोड़ 90 लाख हैं. जबकि ‘4पीएम न्यूज नेटवर्क’ के सिर्फ 45 लाख. सबस्क्राइबर में इतना अन्तर होने बावजूद ‘4पीएम न्यूज नेटवर्क’ के व्यूज ‘लल्लनटॉप’ से भी आगे निकल जाना बताता है कि यू-टयूब की दुनिया में ‘4पीएम न्यूज नेटवर्क’ निरंतर इतिहास रच रहा है.

देखें यह ग्राफ…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन