Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया न्यूज़ नेशनल में राकेश कुमार सिंह को इनपुड हेड की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली

इंडिया न्यूज़ नेशनल से एक बड़ी खबर आ रही है… यहां राकेश कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है…बतौर एग्जीक्युटिव एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे राकेश सिंह अब इंडिया न्यूज नेशनल के इनपुड हेड की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले राकेश सिंह केंद्र की सियासत की गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने बीजेपी, कांग्रेस, लेफ्ट से लेकर तमाम राष्ट्रीय दलों और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की रिपोर्टिंग की है।

सरकारी मंत्रालयों केअंदरखाने की खबर हो, इनसाइड स्टोरी हो या कोई बड़ी ब्रेकिंग, उनकी पकड़ का लोहा दुनिया कई बार देख चुकी है। गृहमंत्रालय, आईबी,एनआईए, सीबीआई, ईडी से जुड़ी खबरों में वो बाकी चैनलों के मुकाबले बीस साबित हुए हैं। उनके कार्यों, अनुभव और काम के प्रति समर्पण को देखते हुए संस्थान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है।

अपने लंबे करियर में उन्होंने कई चैनलों का सफर तय किया है… सहारा समय से करियर को ऊंचाई देने वाले राकेश सिंह उसके बाद पी-7 और जी मीडिया में भी कार्यरत रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन