Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मनोज सिन्हा ने संजय राय शेरपुरिया से लिया हुआ है 25 लाख रुपये का लोन!

यशवंत-

गाजीपुर निवासी संजय राय शेरपुरिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के महामहिम मनोज सिन्हा को 25 लाख का कर्ज दिया और आज तक माँगा नहीं।

मनोज सिन्हा ने चुनावी हलफनामे में पच्चीस लाख रुपये को Unsecured Loan के तौर पर जिक्र भी किया है .

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़ मनोज सिन्हा लोन लौटाने के लिए संजय राय शेरपुरिया को खोजते रहे और ये बंदा मिला ही नहीं. बहुते इंट्रेस्टिंग कहानी आ रही है #SanjaySherpuria की

इस मामले में अख़बार वाले लगातार एकतरफ़ा खबर छाप रहे हैं। जिस व्यक्ति के ख़िलाफ़ अब तक कोई एक भी लिखित शिकायत नहीं है किसी की, उसे सबसे बड़ा फ्रॉड ठग घोषित करने का अभियान जारी है।

मनोज सिन्हा ने लोन लिया और अब लौटाने के लिए संजय को खोज रहे हैं पर वो मिल नहीं रहा है… सोचिए क्या ग़ज़ब कहानी है… लोन देकर वापस न माँगना भी अपराध की तरह पेश किया जा रहा है। लोन लेने वाला चूँकि महामहिम है इसलिए वो भला ग़लत कैसे हो सकता है।

सवाल उठना चाहिए कि अगर संजय राय शेरपुरिया महाठग है तो उससे कर्जा क्यों लिया मनोज सिन्हा ने? ठग से महामहिम का आख़िर कैसा याराना? क्या ठग को अब तक संरक्षण देते रहे हैं मनोज सिन्हा? पर ये सवाल पूछेगा कौन क्योंकि मीडिया तो गोदी है जी!

नेता हो तो आईपी सिंह जैसा! सत्ताधारियों पर सवाल उठाने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते। मीडिया वाले थोड़ा शर्म करें और थोड़ा सबक़ लें। मनोज सिन्हा से सवाल पूछा जाना चाहिए कि उनके संजय राय शेरपुरिया से कितने गहरे रिश्ते थे? क्या मनोज सिन्हा और संजय राय शेरपुरिया के संबंधों की भी जाँच करेंगी एजेंसियाँ?

इसे भी पढ़ें-

वरिष्ठ पत्रकार कुमार राजेश भी उतरे संजय शेरपुरिया के पक्ष में, एसटीएफ़ को दी चुनौती https://www.bhadas4media.com/sanjay-sherpuriya-kumar-rajesh/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन