Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कोर्ट और श्रम विभाग से डरे अमर उजाला ने कर्मियों के एकाउंट में एरियर की रकम एकमुश्त डाल दिया

अमर उजाला से एक बड़ी खबर आ रही है. सुप्रीम कोर्ट के डंडे और श्रम विभाग की सक्रियता से डरे अमर उजाला प्रबंधन ने अपने कर्मियों के एकाउंट में एरियर की रकम एकमुश्त डाल दी है. किसी को लाख रुपये से ज्यादा मिला है तो किसी को बस दस बीस हजार. असल में अमर उजाल ने एरियर की रकम दर्जनों किश्तों में देने का वादा किया था और थोड़ी थोड़ी रकम एकाउंट में डाल रहा था. पर अब जब सुप्रीम कोर्ट ने श्रम विभाग को साफ कह दिया है कि पूरी लिस्टं दो, किस अखबार ने कर्मियों को पूरा पैसा नहीं दिया.

अमर उजाला से एक बड़ी खबर आ रही है. सुप्रीम कोर्ट के डंडे और श्रम विभाग की सक्रियता से डरे अमर उजाला प्रबंधन ने अपने कर्मियों के एकाउंट में एरियर की रकम एकमुश्त डाल दी है. किसी को लाख रुपये से ज्यादा मिला है तो किसी को बस दस बीस हजार. असल में अमर उजाल ने एरियर की रकम दर्जनों किश्तों में देने का वादा किया था और थोड़ी थोड़ी रकम एकाउंट में डाल रहा था. पर अब जब सुप्रीम कोर्ट ने श्रम विभाग को साफ कह दिया है कि पूरी लिस्टं दो, किस अखबार ने कर्मियों को पूरा पैसा नहीं दिया.

श्रम विभाग के अफसर सुप्रीम कोर्ट से खौफ खाकर अखबार के आफिसों पर धावा बोल रहे हैं और कई किस्म की जांच पड़ताल कर रहे हैं. इसी क्रम में पिछले दिनों अमर उजाला के भी कुछ आफिसों पर छापा पड़ा था. प्रबंधन ने अब मामले को लटकाने की बजाय पूरा पैसा दे देना मुनासिब समझा है. आज जब अमर उजाला कर्मियों के मोबाइल पर अचानक हजारों रुपये उनके एकाउंट में क्रेडिट होने का मैसेज आया तो वो चौंक गए.

बाद में पता चला कि प्रबंधन ने एरियर की बाकी पूरी रकम डाल दी है. हालांकि इतना करने भर से अमर उजाला की गरदन नहीं बचने जा रही. अमर उजाला ने कई किस्म की हेराफेरी की है. हर यूनिट को एक नई कंपनी के अधीन दिखाकर कैटगरी चेंज करा दी है ताकि पैसे कम देने पड़ें. इसी तरह के कई अन्य पेंच है जिसका खुलासा अमर उजाला के कर्मी सुप्रीम कोर्ट के सामने करेंगे. फिलहाल तो भागते भूत की लंगोटी के तर्ज पर जो आ रहा है उसका स्वागत करते हुए अमर उजाला कर्मी बेहद प्रसन्न हैं.

इसे भी पढ़ें…

xxx

xxx

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
5 Comments

5 Comments

  1. Abhimanyu

    September 5, 2016 at 9:32 pm

    Ab amarujala me baba Ji ka Ghana milega.jiss sansthan ke employee apne Haq ke liye nahi lad sakte wo namard hai.
    Jitna Mila hai usse santusht raho aur muh band rakho.

  2. santosh

    September 6, 2016 at 10:40 am

    Majadhia wave board ka arier AMAR ujala key pts department tak hi aya hai baki production me nechey kaam karney walk ka kya hoga

  3. Abhimnyu

    September 6, 2016 at 9:14 pm

    Koi Dari nahi hai amarujala.
    Khud ko bachane ke liye paisa Diya aur 2 din Baad labour office walo se setting karke employee se sign karwa liye

  4. manoj

    September 7, 2016 at 4:15 pm

    Amar ujala na diya kya hai puran karmchari ko to majitha ma kush bhi nahi mela. Jo majitha laka hsi pancham cateagri ka hai aur fit ment bhi sahi nahi kiya kaya. Nahai & purana sabhi ko ak salary da di kayi hai. Jabki majitha ma purana karmchari ka liya alag sa fitment ma extra engrimentlagana tha who kisi ka nahi laga hai

  5. Amit Kumar lala

    September 13, 2016 at 1:24 pm

    श्रम विभाग से कह कर कुछ ग्वालियर पत्रिका में भी नोटिस भिजवा दे क्योंकि क्योंकि यहाँ आर आर की गोयल का चमचा अशोक अग्रवाल ने नाक मैं डैम कर दिया है और सभी विभागों के अट्टेन्स रजिस्टर उठवा लिए है और एच आर के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी निकलवा दी है जिससे श्रमविभाग का छापा पड़ने पर उन्हें कुछ न मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन