Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘नाम’ में भाग लेने के लिए उप रा‍ष्‍ट्रपति के साथ यशवंत वेनेज़ुएला वाया जर्मनी रवाना

वेनेज़ुएला में होने वाले 17वें गुट निपरेक्ष सम्‍मेलन (नाम) में भाग लेने के लिए उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी की अगुवाई में पत्रकारों का दल आज दिल्ली से शाम को रवाना हो गया. इस दल में भड़ास4मीडिया के संस्थापक और संपादक यशंवत सिंह भी शामिल हैं. यह दल नौ घंटे की उड़ान के बाद जर्मनी के बर्लिन पहुंचेगा, जहां से फिर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए अगले दिन वेनेज़ुएला के लिए रवाना हो जाएगा. अब तक इस सम्‍मलेन में देश के प्रधानमंत्री शामिल होते थे, लेकिन चौधरी चरण सिंह के बाद नरेंद्र मोदी दूसरे पीएम हैं, जो इस सम्‍मेलन में नहीं जा रहे हैं.

विशेष विमान में यशवंत

गुट निरपेक्ष सम्‍मेलन में उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे. उनके साथ अधिकारियों के साथ विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों से जुड़े 21 पत्रकारों का दल भी वेनेज़ुएला जा रहा है. इसमें भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह भी शामिल हैं. इस सम्‍मेलन में 120 विकासशील देश प्रतिनिधित्‍व करेंगे. सम्‍मेलन का समापन 18 सितंबर को होगा. गुटनिरपेक्ष राष्ट्रों को एक मंच पर लाने वाले वैश्विक नेताओं में पंडित नेहरू भी एक थे. इसलिए संस्थापक होने के नाते भारत के लिए ‘नाम’ सम्मेलन की अहमियत ज्यादा है.

वायु सेना के पालम हवाई अड्डे पर खड़े यशवंत

उपराष्‍ट्रपति के नेतृत्‍व में भारतीय दल पालम एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे रवाना हुआ. यह विमान आठ घंटे की उड़ान के बाद जर्मनी के बर्लिन में वहां के समयानुसार नौ बजे उतरेगा. पूरी टीम गुरुवार की रात बर्लिन में ही विश्राम करेगी. शुक्रवार 16 सितंबर को यह टीम साढ़े बारह बजे वेनेज़ुएला के लिए रवाना हो जाएगी. 18 सितंबर को यह दल वेनेज़ुएला से रवाना होकर 19 की रात में दिल्‍ली वापस आ जाएगा.

इस यात्रा के संदर्भ में भड़ास4मीडिया के एडिटर ने फेसबुक पर यह स्टेटस पोस्ट किया है : ”जीवन की पहली विदेश यात्रा. उपराष्ट्रपति संग. दिल्ली से बर्लिन. फिर बर्लिन से वेनेजुएला. आपके लिए क्या लाना है बता दीजिए. फिलहाल तो पांच दिन के लिए ‘हे प्यारे देशवासियों’, तुम्हें नमस्ते.”

विशेष विमान में यशवंत

बर्लिन पहुंचने के बाद यशवंत सिंह ने एफबी पर यह स्टेटस अपडेट किया…

Yashwant Singh : बाय इंडिया। अब 9 घंटे आसमान में। रात साढ़े नौ पर बर्लिन एयरपोर्ट। रात में ही घूमने का प्लान है। कल सुबह वेनेज़ुएला के लिए उड़ान। गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM) के शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी कर रहे हैं। कवरेज के लिए कई मीडिया हाउसेज की तरफ से 21 मीडिया कर्मी जा रहे। हम सभी पालम एयरफ़ोर्स स्टेशन पर एयर इंडिया के स्पेशल विमान में बैठ चुके हैं और टेकऑफ के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. vijay kumar

    September 16, 2016 at 5:06 am

    Wish u all the best sir
    भगवान ने आपकी मेहनत और लगन से आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है ईश्वर आपको आगे भी तरक्की दे ऐसी हमारी शुभकामना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन