Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

गौरव गोगोई और वसुंधरा राजे की मीटिंग के मायने!

कृष्णन अय्यर-

कांग्रेस सांसद और राहुल गांधी के बेहद क़रीबी गौरव गोगोई का एयरपोर्ट पर बीजेपी की श्रीमती वसुंधरा राजे से मुलाक़ात ना ही कोई इत्तिफ़ाक़ है और ना ही कोई राजनैतिक शिष्टाचार है..चुनावों के इतने क़रीब इत्तिफ़ाक़ या शिष्टाचार नहीं होते..

कम से कम दोनों ओर से एकसाथ तस्वीर निकाल कर सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करवाया जाता..बात “राहुल गांधी के लेवल” की सी लगती है..

श्रीमती वसुंधरा राजे को बीजेपी से “छुट्टी” का साफ़ पैग़ाम मिल चुका है..पर सियासत में छुट्टी जैसी किसी बात का वुजूद नहीं होता..कमसे कम श्रीमती वसुंधरा राजे का मिज़ाज छुट्टी वाला नहीं है

गौरव गोगोई अपनी पोस्ट पर लिख रहे है : श्रीमती वसुंधरा राजे से राजस्थान चुनाव पर बात की!! सियासत में बिरयानी को पुलाव कहना भी मुमकिन है और खीर को खटाई कहना भी मुमकिन है..दिखता कुछ और है और पकता कुछ और ही है..

गौरव गोगोई और श्रीमती वसुंधरा राजे कौन सा पकवान पकाने वाले है ये अभी ज़ाहिर नहीं है..पर “पकवान की रेसिपी” का लेना देना हो चुका है ये बात साफ़ है..

अगर सही पकवान पक गया तो राजस्थान में बीजेपी एक ऐतिहासिक दुर्गति की ओर चली जाएगी..पकवान की मा’लूमात लोकसभा चुनाव 2024 में होगी..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन