Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कारोबार और निवेश की खबरों पर आधारित NDTV PROFIT चैनल हुआ लॉन्च

एनडीटीवी ग्रुप ने अपने बिजनेस न्यूज चैनल एनडीटीवी को फिर से लॉन्च कर दिया है। यह चैनल टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसके अलावा ये एनडीटीवी प्रॉफिट मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा।

एनडीटीवी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि कारोबार जगत से जुड़ी हर तरह की खबरों ओर गतिविधियों के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन होगा। ये वैश्विक स्तर पर भारत की व्यवसायिक ताकत को भी दिखाएगा।

नए चैनल की जानकारी देते हुए एनडीटीवी ने दावा किया है कि बेहतर निवेश, सुरक्षित भविष्य और ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट मिले, ये एनडीटीवी प्रॉफिट से बेहतर कोई नहीं बता सकता।
मालूम हो कि बीक्यू प्राइम चैनल (BQ Prime channel) को ही नए नाम ‘एनडीटीवी प्रॉफिट’ के तहत फिर से लॉन्च किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन