Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लखनवी ठग मैक मलिक मोहम्मद की कारस्तानी थाईलैंड में गूंज रही (देखें वीडियो)

आरोपी मैक मलिक की तस्वीर पर ठगी की कहानी को लिखकर भड़ास के पास भेजा है पीड़ित प्रणव ने.

मैक मलिक मोहम्मद नामक लखनऊ का एक ठग थाईलैंड में ऐसा कुछ कर भागा है कि वहां के लोग उसकी ठगी की कहानी सुनाते फिर रहे हैं. प्रणव नामक एक युवक और उनकी टीम को थाईलैंड में मिस इंडिया और मिस्टर इंडिया कंपटीशन कराने का जिम्मा दिया गया. यह काम सौंपा मैक मलिक मोहम्मद ने. इवेंट खत्म होने पर प्रणव और उसकी टीम के हिस्से का पैसा हड़प कर मैक मलिक मोहम्मद भाग गया. प्रणव के पास ढेर सारे चैट, स्क्रीनशाट आदि हैं जिससे साबित होता है कि उनका बकाया दिए बगैर मिस इंडिया और मिस्टर इंडिया कंपटीशन से मिले अच्छे खासे पैसे को लेकर मैक मलिक भाग गया.

थाईलैंड पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत भेज दिया गया है. आरोप है कि मैक मलिक मोहम्मद ने कंपटीशन में हिस्सा लेने वालों से जमकर पैसे वसूले. बाद में आयोजन को मैनेज करने पर आए खर्च को दिए बगैर ही आयोजक मैक मलिक फरार हो गया. प्रणव का आरोप है कि डिनर, ट्राफी, क्राउन, होटल आदि का खर्च मैक मलिक ने नहीं दिया. इस ठग की कहानी पीड़ित प्रणव की जुबानी सुनने के लिए नीचे दिए गए वीडियोज पर एक-एक कर क्लिक करें :

वीडियो One

वीडियो Two

कुछ स्क्रीनशाट्स…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन