Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इस चौकी इंचार्ज की सक्रियता ने नोएडा में बड़ी वारदात होने से रोकी!

कोतवाली क्षेत्र बिसरख में तैनात एक चौकी इंचार्ज की सक्रियता से बड़ी वारदात होने से पहले कंट्रोल कर ली गई. इन्फार्मेशन मिलते ही एक्टिव हुए चौकी इंचार्ज ने वारदात को अंजाम देने जा रहे आरोपी को धर दबोचा. आरोपी की पहचान नेपाल के रहने वाले अनिल के रूप में हुई है.

मामला एटीएम लूट से जुड़ा है और बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी पुलिस चौकी का है.

यहां तैनात चौकी इंचार्ज विपिन ने भड़ास को बताया कि, ‘बीती 7 फरवरी को 00.30 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति पेचकस के जरिए पीएनबी बैंक के एटीएम का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा था. इस दौरान अलार्म बजने पर वह घबराकर मौके से फरार हो गया.’

मामले में चौकी इंचार्ज विपिन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तफ्तीश शुरू की. जांच और छानबीन के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को ट्रेस कर अरेस्ट कर लिया.

आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अनिल थापा, निवासी अमराई थाना मुसीकोट काठमांडू नेपाल के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Abnish kumar

    February 11, 2024 at 11:19 pm

    विपीन जी यंग और तेजतर्रार ऑफिसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन