Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत एक्सप्रेस के CEO रहे वरिष्ठ पत्रकार वरुण कोहली को मिला नया ठिकाना

भारत एक्सप्रेस के सीईओ और डायरेक्टर पद से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार वरुण कोहली ने टाइम्स नेटवर्क के साथ नई पारी शुरू की है. यहां उन्हें सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) के पद पर नियुक्त किया गया है. अपनी नई भूमिका में कोहली न्यूज ब्रॉडकास्टिंग का कामकाज संभालेंगे.

टाइम्स नेटवर्क की अपनी नई भूमिका में कोहली एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ एन सुब्रमण्यम के साथ मिलकर काम काम करेंगे साथ ही मैनेजिंग डायरेक्टर को रिपोर्ट करेंगे.

बता दें कि अब तक कई बड़े संस्थानों महत्वपूरण पदों पर काम संभाल चुके वरुण कोहली को मीडिया सेक्टर में तीस साल का अनुभव है. भारत एक्सप्रेस से पहले वह आईटीवी नेटवर्क में बतौर सीओओ और रेवेन्यू हेड लगभग आठ वर्षों तक कार्यरत रहे. इसके बाद उन्हें संस्थान में ग्रुप सीईओ की जिम्मेदारी दी गई थी.

आईटीवी से पहले कोहली टीवी18, आईबीएन7 (अब न्यूज18 इंडिया), डीएनए, मेल टुडे, हिंदुस्तान टाइम्स, अमर उजाला, डेक्कन क्रॉनिकल और बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के साथ महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं.

ये भी पढ़ें…

भारत एक्सप्रेस से अलग हुए सीईओ और डायरेक्टर वरुण कोहली

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन