Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत एक्सप्रेस से अलग हुए सीईओ और डायरेक्टर वरुण कोहली

भारत एक्सप्रेस न्यूज के सीईओ और डायरेक्टर वरुण कोहली ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. मैनेजमेंट को इस्तीफा सौंपने के बाद 15 जून शनिवार को संस्थान में उनका लास्ट वर्किंग डे था.

वरूण कोहली ने साल 2023 के जनवरी महीने में भारत एक्सप्रेस ज्वाइन किया था. वह आगे कहां जाएंगे, क्या करेंगे अभी इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है.

लगभग 30 वर्षों की पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले कोहली को लेकर भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने कहा कि, “वरुण कोहली काफी सीनियर और अनुभवी प्रोफेशनल हैं, मैं उन्हें भविष्य की भूमिकाओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”

बता दें कि वरुण भारत एक्सप्रेस से पहले आईटीवी नेटवर्क में करीब आठ वर्षों तक कार्यरत रहे. कोहली ने डीएनए, मेल टुडे, हिंदुस्तान टाइम्स, अमर उजाला, डेक्कन क्रॉनिकल और टीओआई जैसे संस्थानों में अहम पदों पर रहे हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन