Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

खनन में MLC और पत्रकार की भूमिका बताते इस अखबार ने अपनी सफाई पहले ही क्यों दे दी?

बिहार में बालू खनन के काले कारोबार में 2 मौजूदा विधान परिषद सदस्य, पत्रकार और 55 अन्य लोगों की सांठ-गांठ का खुलासा हुआ है. इओयू इन सभी की गहनता से पड़ताल कर रहा है.

फिलहाल इओयू ने पटना, गया, भोजपुर और सारण समेत 13 जिलों के ऐसे 55 आरोपियों की सूची जारी कर उनके बारे में संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से पिछले दो साल का क्रिमिनल बैकग्राउंड मांगा है.

खबर छापकर यह अखबार अपनी सफाई क्यों दे रहा है?
अवैध बालू खनन में दो एमएलसी और पत्रकार की सूचना छापने वाले हिंदी दैनिक अखबार प्रभात खबर ने पत्रकार के नाम के आगे.. “पत्रकार (प्रभात खबर नहीं)” लिखकर पहले ही अपनी सफाई दे दी है. इसके पीछे का कारण ये भी हो सकता है कि कल रांची में पेपर लीक मास्टरमाइंट ओएसिस स्कूल प्रबंधक और दो पत्रकारों को सीबीआई द्वारा हिरासत में लिया गया है. ये दोनों पत्रकार आपस में भाई बताए जा रहे हैं, जो प्रभात खबर के लिए काम करते हैं. इससे पहले भी कई मौकों पर इस अखबार से जुड़े लोग किसी न किसी किसी प्रकरण में नपते फंसते रहे हैं. शायद इसलिए इसने पहले ही अपनी सफाई में लिख दिया है बालू खनन में शामिल पत्रकार प्रभात खबर का नहीं.

पेपर लीक केस में नपे प्रभात खबर के दो पत्रकार, नीचे पढ़ें…

NEET पेपर लीक केस में CBI ने प्रभात खबर के दो पत्रकारों समेत चार को उठाया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन