Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

द वायर में नौकरी का ये विज्ञापन क्या दारू पीकर निकाला गया है?

मनीष दुबे-

न्यूज पोर्टल द वायर को जरूरत है कॉपी एडिटर और रिपोर्टर की. लेकिन आगे लिखा है कि, जो गद्य पत्रकारिता के साथ दुनिया से संवाद करना चाहते हों. ये नौकरी का विज्ञापन खुद में एक गफलत है.

जब मैं 12हवीं कक्षा में था तब ये गद्य-पद्य लेवल का ज्ञान ‘भारती’ नाम की किताब से लिया करता था. लेकिन अब के समय इस विधा के मुताबिक रिपोर्टर कैसा और कहां मिलेगा, ये द वायर ही जाने!

अब भर्ती निकाली है तो हो भी सकता है भाई उसकी नजर में कोई हो, अथवा इस टाइप की रिक्वायरमेंट दारू पीकर तो नहीं ही दी गई होगी.

क्या पता निकाली भी गई हो, दारू ही पीकर! कि पद्य रिपोर्टर चहिए!

हालांकि, कोई बड़ी बात नहीं कि इसे इस तरह के कंटेंट के साथ पेश कर वायरल करने के उद्देश्य से प्रसारित किया गया हो? अगर नहीं तो संस्थान को पद्य पत्रकार मुबारक!

बाकी, जैसा समीरात्मज भाई ने किसी का नाम लिया है कि वही बताएंगे, तो फिर वहीए बताएंगे, भाई.


समीरात्मज मिश्रा-

सोशल मीडिया पर द वायर का नियुक्तियों के लिए यह विज्ञापन दिखा। यह उनके लिए है जो ‘गद्य पत्रकारिता के ज़रिए दुनिया के साथ संवाद करना चाहते हैं।’

मैं इसे थोड़ा कम समझ पाया। जानना चाहता हूँ कि क्या ‘पद्य पत्रकारिता’ भी होती है?

मतलब, कविता में पत्रकारिता?

यानी न्यूज़ रिपोर्टिंग भी कविता में होती है?

और नहीं तो ‘गद्य पत्रकारिता’ से आशय क्या है?

और हाँ, कविता में पत्रकारिता करने वाले को कवि कहेंगे या पत्रकार? रजनी कान्त जी, इस सवाल का जवाब तो आप ही देंगे।

देखें एडवर्टाइज….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन