Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बहराइच हिंसा : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में झूठ फैलाते न्यूज़ चैनल्स का पुलिस और CMO ने किया खंडन

शीतल पी सिंह-

बहराइच पुलिस ने भी आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय/क्षेत्रीय मीडिया और तमाम राइट विंग (RW) हैंडल्स द्वारा दंगे में मारे गये युवक को बिजली के झटके देने, नाखून उखाड़ने, तड़पा तड़पा कर मारने जैसे काल्पनिक गढ़े हुए दावों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक़ खंडन जारी किया है.


निगार परवीन-

एक राष्ट्रीय चैनल पर करोड़ों लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है, फेक न्यूज फैलाई जा रही है। आजतक पर ये पुरी का चेला सरेआम झूठ बोल रहा है। फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ रहा है। पुलिस खंडन कर चुकी है, CMO इंकार कर चुके हैं लेकिन फिर भी ये गिद्ध नफरत फैला रहे हैं।

ये व्यक्ति कहने को पत्रकार है, सोचिए झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला दे रहा है। बहराइच सुलग रहा है, ये व्यक्ति नफरत में जला जा रहा है।


करिश्मा अज़ीज़-

CMO का कहना है की रामगोपाल की मृत्यु अत्यधिक रक्त बह जाने के कारण हुआ है, पैर के अंगूठे के नाख़ून डैमेज थे पर वो चोट के कारण हुआ है पर कल से RW ecosystem झूठ फैलाये जा रहा है की बर्बरता हुई है, करंट लगाया गया है, नाख़ून उखाड़े गये है, इतना झूठ क्यों?


अनिल यादव-

BJP IT Cell के साथ ही देश के दंगाई मीडिया और नफरती एंकरों ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने से पहले ही बहराइच के मृतक के संबंध में फर्जी खबरें चलाईं और हिंसा को बढ़ाने का काम किया, जबकि बहराइच पुलिस का कहना है कि शव के साथ बेहुदगी की सभी खबरें निराधार हैं, इस देश का मीडिया और एंकर्स देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं.

इस संबंध में नीचे सीएमओ का बयान भी सुनें…

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन